Begin typing your search above and press return to search.

Durg Crime News: सामूहिक दुष्कर्मः सांसद के पीए समेत दो ने किया सरेंडर, सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 6 आरोपियों ने नाबालिग के साथ 7 सालों तक किया था दुष्कर्म

Durg Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग के साथ गैंगरेप करने वाले दो फरार आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया है। नाबालिग को पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने के नाम पर 6 आरोपियों ने 7 सालों तक दुष्कर्म किया था...

Durg Crime News: सामूहिक दुष्कर्मः सांसद के पीए समेत दो ने किया सरेंडर, सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 6 आरोपियों ने नाबालिग के साथ 7 सालों तक किया था दुष्कर्म
X
By Sandeep Kumar

Durg Crime News: दुर्ग। भिलाई में सनसनीखेज सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार दो आरोपियों ने आज दुर्ग कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दुर्ग पुलिस ने दोनों आरोपियों की रिमांड लेकर घटना से संबंध में आगे की पूछताछ करेगी। आरोपियों में एक का नाम बीएन पांडेय और दूसरें का नाम संजय पंडित है। बीएन पांडेय रिटायर्ड अधिकारी है और सेवानिवृत्ति के बाद दुर्ग सांसद के पीए के तौर पर पदस्थ थे। वहीं, दूसरा आरोपी संजय पंडित ठेकेदार है और घटना के लिए होटल, रेस्ट हाउस प्रबंध करता था।

मालूम हो कि दुर्ग पुलिस ने पूर्व में चार आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। शर्मनाक घटना को कुल छह आरोपियों ने अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत पर चार अरोपिययों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

जानिए पूरा मामला

पीड़िता अपनी माता के साथ 30 जनवरी 2026 को महिला थाना दुर्ग में लिखित आवेदन पेश की। आवेदन के अनुसार अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 की अवधि के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होते हुए भी कुल 6 आरोपियों द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म व सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 65(1), 70(2) BNS तथा POCSO Act की धारा 6, 12 के अंतर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। जाँच के दौरान पूर्व में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।

इसी क्रम में फरार चल रहे आरोपी कृपा शंकर उर्फ राजू कश्यप को प्रकरण से संबंधित सबूत पाए जाने पर 7 फ़रवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। घटना में फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी, इसी बीच दोनों आरोपियों ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

अबतक के गिरफ्तार आरोपी

1. विजय स्वाइन, उम्र 37 वर्ष, निवासी दुर्गा नगर पश्चिम, भिलाई (पूर्व से गिरफ्तार)

2. अनिल चौधरी, उम्र 60 वर्ष, निवासी ज़ोन-01, खुर्शीपार (पूर्व से गिरफ्तार)

3. गोविंद सिंह नागवंशी, उम्र 62 वर्ष, निवासी चौकड़िया पारा, वार्ड क्रमांक 35, जिला राजनांदगांव(पूर्व से गिरफ्तार)

4. कृपा शंकर उर्फ राजू कश्यप, उम्र 58 वर्ष, निवासी सेक्टर-05, सड़क-09, मकान नंबर 05-ए, मल पता राम लखनपार, थाना बड़हलगंज, जिला गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story