Begin typing your search above and press return to search.

Durg Crime News: 1 लाख का 1 करोड़ बनेगा...तंत्र-मंत्र से पैसे डबल करने का लालच देकर ड्राइवर को लगाया चूना, महिला तांत्रिक सहित 3 गिरफ्तार

Tantra Mantra Ke Nam Par Thagi: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से तंत्र-मंत्र कर पैसे डबल करने के नाम पर ठगी का एक मामला सामाने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 1 लाख रुपए को 1 करोड़ रुपए में बदलने का झांसा दिया था और 1 लाख रुपए लेकर फरार हो गए थे।

Durg Crime News: 1 लाख का 1 करोड़ बनेगा...तंत्र-मंत्र से पैसे डबल करने का लालच देकर ड्राइवर को लगाया चूना, महिला तांत्रिक सहित 3 गिरफ्तार
X

Durg Crime News

By Chitrsen Sahu

Tantra Mantra Ke Nam Par Thagi: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से तंत्र-मंत्र कर पैसे डबल करने के नाम पर ठगी का एक मामला सामाने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 1 लाख रुपए को 1 करोड़ रुपए में बदलने का झांसा दिया था और 1 लाख रुपए लेकर फरार हो गए थे।

जल्दी अमीर बनने के चक्कर में हुआ ठगी का शिकार

यह पूरा मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। यहां आर्थिक तंगी से परेशान एक ड्राइवर को जल्दी अमीर बनने के चक्कर में तांत्रिक का सहारा लेना महंगा पड़ गया। महिला तांत्रित ने अपने साथियों के साथ मिलकर 1 लाख रुपए को 1 करोड़ रुपए में बदलने का झांसा दिया और 1 लाख रुपए लेकर फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दोस्त ने दिया था तांत्रिक का नंबर

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित राजकुमार जायसवाल पेशे से ड्राइवर है और वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसने अपने दोस्त से मदद मांगी तो उसने महाराष्ट्र के छोटू और महिला तांत्रिक मंदा पासवान का नंबर दिया। साथ ही बताया कि यह तंत्र-मंत्र से पैसे को डबल करते हैं, जिसके बाद राजकुमार जायसवाल ने महिला तांत्रिक से बात कर उसे दुर्ग बुलाया।

महिला तांत्रित कैश लेकर फरार

1 नवंबर की शाम महिला तांत्रिक मंदा पासवान अपने दो साथियों के साथ दुर्ग पहुंची, जिन्हें राजकुमार जायसवाल अपने मालिक के खाली ट्रेनिंग सेंटर में लेकर पहुंचा। यहां महिला तांत्रिक ने उसे 1 लाख रुपए कैश मटके में डलवा कर कहा कि ये एक करोड़ में बदल जाएंगे। इसके बाद उसे सिंदूर की पांच डिब्बियां और नींबू लाने के लिए बाजार भेज दिया। उसके जाते ही महिला तांत्रित कैश लेकर अपने साथियों के साथ फरार हो गई।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

राजकुमार जायसवाल जब वापस लौटा तो महिला तांत्रित और उसके साथी गायब मिले। साथ ही मटके में रखा 1 रुपए कैश भी गायब मिले, जिसके बाद वह तुरंत थाने पहुंचा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए घेराबंदी की और कार सवार आरोपियों को शिवनाथ नदी पुल के पास से पकड़ लिया, जिनके कब्जे से ठगी का एक लाख, 7 मोबाइल और एक कार बरामद किया। फिलहाल तीनों आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story