Begin typing your search above and press return to search.

Durg Crime News: जिस थाली में खाया उसी में किया छेद...पुलिस वाले की नौकरानी ही निकली चोर, पति के साथ मिलकर घर में की लाखों की चोरी

Police Wale Ke Ghar Par Chori: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिसकर्मी के घर हुई चोरी (Police Wale Ke Ghar Par Chori) का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। चोर कोई और नहीं बल्कि उसी के घर में काम करने वाली नौकरानी ही निकली, जिसने अपने पति के साथ मिलकर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

Durg Crime News: जिस थाली में खाया उसी में किया छेद...पुलिस वाले की नौकरानी ही निकली चोर, पति के साथ मिलकर घर में की लाखों की चोरी
X

Durg Crime News

By Chitrsen Sahu

Police Wale Ke Ghar Par Chori: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिसकर्मी के घर हुई चोरी (Police Wale Ke Ghar Par Chori) का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। चोर कोई और नहीं बल्कि उसी के घर में काम करने वाली नौकरानी ही निकली,, जिसने अपने पति के साथ मिलकर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

नौकरानी ने डाला पुलिसवाले के घर पर डाका

यह पूरा मामला भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिसवाले की नौकरानी ने ही उसके घर में डाका डाल दिया। नौकरानी ने अपने पति के साथ मिलकर सोने-चांदी के गहने के साथ ही नगद पर भी हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के गहने और नगद बरामद कर लिया है।

29 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच हुई चोरी

दरअसल, पीड़ित राकेश चौधरी ने 16 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह छावनी थानें में कॉस्टेबल के पद पर पदस्थ है और सेक्टर 2 में रहता है। 29 अक्टूबर को उन्होंने अलमारी में सोने-चांदी के गहने रखे थे, लेकिन जब 15 नवंबर को शादी समारोह में जाने के लिए अलमारी खोला तो लगभग 8 लाख के गहने के साथ ही 51 हजार नगदी भी गायब मिली।

चोरी के गहने और नगद बरामद

शिकायत के बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरु की और शक के आधार पर घर में काम करने वाली नौकरानी सरस्वती साहू को पकड़ा और जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। उसने बताया कि 29 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच उसने चोरी की थी और गहने को अपने पति को छिपाने के लिए दे दिए थे। ऐसे में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने की दो चैन, 4 झुमका, 4 बाली-टॉप्स, एक लटकन, एक मंगलसूत्र, 1 बाली , चांदी की पायल और 51 हजार 600 रुपए नगद बरामद किया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story