Begin typing your search above and press return to search.

Durg Crime News: लोन के चक्कर में युवती हुई साइबर फ्रॉड का शिकार...ठगों ने एडिट कर बनाया अश्लील फोटो, फिर ब्लैकमेल कर ऐंठे पैसे

Loan Ke Liye Thagi: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवती साइबर ठगी की शिकार हुई है। ठगों ने उसके अश्लील फोटो तैयार किए और इसके दम पर लोन की किस्त जमा करने का दबाव बनाया। ब्लैकमेल से परेशान होकर युवती ने इसकी शिकायत थाने में कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

Durg Crime News: लोन के चक्कर में युवती हुई साइबर फ्रॉड का शिकार...ठगों ने एडिट कर बनाया अश्लील फोटो, फिर ब्लैकमेल कर ऐंठे पैसे
X

Durg Crime News

By Chitrsen Sahu

Loan Ke Liye Thagi: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवती साइबर ठगी की शिकार हुई है। ठगों ने उसके अश्लील फोटो तैयार किए और इसके दम पर लोन की किस्त जमा करने का दबाव बनाया। ब्लैकमेल से परेशान होकर युवती ने इसकी शिकायत थाने में कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

अश्लील फोटो बनाकर करने लगे ब्लैकमेल

यह पूरा मामला भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र का है। यहां की एक युवती साइबर ठगी की शिकार हुई है। युवती ने लोन के लिए मोबाइल एप से अप्लाई किया था, लेकिन लोन के पैसे तो नहीं आए मगर उसके पास ठगों का कॉल जरुर आ गया। ठगों ने युवती के अश्लील फोटो बना लिए और उसी के दम पर उसपर लोन की किस्त जमा करने का दबाव बनाया। युवती ने डर से 6 हजार रुपए दे भी दिए, इसके बाद भी वह और पैसे मांगने लगे। जिससे परेशान होकर युवती ने इसकी शिकायत थाने में कर दी। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

एप पर किया था लोन के लिए अप्लाई

पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने इंटरनेट पर विज्ञापन देखकर लोन एप इंस्टॉल किया था। लोन के लिए उसने अपने सारे दस्ताेज उस एप में जमा कर दिए। फॉम भरने के बाद लोन के पैसे तो नहीं आए मगर उसके पास ठगों का कॉल जरुर आ गया। ठगों ने खुद को लोन कंपनी का प्रतिनिधि बताया और उसपर लोन की किस्त जमा करने का दबाव बनाने लगे।

युवती ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

पीड़िता ने जब बताया कि उसे लोन के पैसे नहीं मिले हैं तो वह नहीं माने और उसका अश्लील तस्वीर बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने लगे। इसके बाद पीड़िता ने डर से ठगों को 6 हजार रुपए दे दिए। इसके बावजूद ठग उससे पैसों की मांग करते रहे, जिससे परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच साइबर क्राइम सेल को सौंप दिया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story