Begin typing your search above and press return to search.

Durg Crime News: हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार...

Durg Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले नजरूल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Durg Crime News: हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार...
X
By Sandeep Kumar

Durg Crime News: दुर्ग। हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक व धार्मिक भावना को आहत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरोपी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आरोपी का नाम नजरूल खान है।

जानिए क्या थी शिकायत

दरअसल, हिंदू धर्म और धार्मिक भावन को आहत करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो पर नाराजगी जताते हुए दीपक कुमार कुलकर्णी ने छावनी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सोशल मीडिया पर नजरूल खान नाम के व्यक्ति ने हिंदू धर्म के लोगों के खिलाफ अपमानजनक व भड़काउ शब्दों का प्रयोग करते हुए धार्मिक भावनाएं को आहत किया। आरोपी ने आपसी वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया था।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने शिकायत को गंभीरता से लिया और थाना छावनी पुलिस को जांच कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 102-2026 धाारा 299 बीएनएस व 67ए आईटी एक्ट के तहत प्रकरण् पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान गवाहों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। इस दौरान आरोपी नजरूल खान को गिरफतार किया गया। आरोपी से पूछताछ में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना स्वीकार किया। छावनी पुलिस ने आरोपी को मोबाइल जब्त कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

आरोपी का नाम

नजरूल खान, उम्र 48 वर्ष, निवासी शर्मा फर्नीचर के पीछे, 18 नंबर रोड, केम्प 01 मिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग

जब्त सामग्री

घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन

यह कार्रवाई थाना छावनी के प्रभारी, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकगण द्वारा तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं आरोपी की पतासाजी में सक्रिय भूमिका निभाई।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक अथवा धार्मिक भावना आहत करने वाली सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें। ऐसा कृत्य दंडनीय अपराध है। सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी एवं विधि सम्मत तरीके से करें।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story