Begin typing your search above and press return to search.

Durg Crime News: साइबर ठगों पर शिकंजा: म्यूल बैंक खातों में मिले ठगी के लाखों रुपए, 16 आरोपी गिरफ्तार

Cyber Thagi Ke 16 Aropi Giraftar: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी (Cyber Thagi Ke 16 Aropi Giraftar:) के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के बाद 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Durg Crime News: साइबर ठगों पर शिकंजा: म्यूल बैंक खातों में मिले ठगी के लाखों रुपए, 16 आरोपी गिरफ्तार
X
By Chitrsen Sahu

Cyber Thagi Ke 16 Aropi Giraftar: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी (Cyber Thagi Ke 16 Aropi Giraftar:) के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के बाद 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली कि कर्नाटक बैंक मोहन नगर शाखा के 12 खातों में ठगी के पैसे आए हुए हैं, जिसके बाद पुलिस ने सभी खाता धारियों की कुंडली खंगाली और 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

दरअसल, मोहन नगर थाना को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के समन्वय पोर्टल से जानकारी मिली कि कर्नाटक बैंक मोहन नगर शाखा के 12 खातों में ठगी के 11 लाख रुपए आए हुए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि यह पैसे लोगों से अलग-अलग तरीके से ठगी कर ट्रांसफर किए गए हैं।

इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से समन्वय पोर्टल से मिले डाटा के आधार पर खाताधारकों की जांच शुरु की। टीम ने खातों के ट्रांजेक्शन, मोबाइल नंबर की जांच के बाद अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story