Begin typing your search above and press return to search.

Disha Patani House Firing: दिशा पाटनी के घर फायरिंग: लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी लेते हुए दी चेतावनी, फायरिंग के बाद सामने आया दिशा का ग्लैमरस अवतार

Disha Patani Ke Ghar Firing: बरेली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेश दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर गोली बारी हुई है। जिस समय यह घटना हुई उस समय एक्ट्रेश घर पर नहीं थी। वहीं दिशा के पिता ने दो अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

Disha Patani House Firing: दिशा पाटनी के घर फायरिंग: लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी लेते हुए दी चेतावनी, फायरिंग के बाद सामने आया दिशा का ग्लैमरस अवतार
X

Disha Patani House Firing

By Chitrsen Sahu

Disha Patani Ke Ghar Firing: बरेली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेश दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर गोली बारी हुई है। जिस समय यह घटना हुई उस समय एक्ट्रेश घर पर नहीं थी। वहीं दिशा के पिता ने दो अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

लगातार भोंक रहे थे कुत्ते

बता दें कि यह घटना 12 सितंबर की है। दिशा पाटनी के बरेली में घर है, जहां पर शुक्रवार सुबह साढ़े 4 बजे फायरिंग की गई। दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने बताया कि सुबह साढ़े 3 बजे घर के कुत्ते भोंक रहे थे, जिसके बाद उनकी नींद खुल गई और लगभग साढ़े 4 बजे जब उन्होंने बालकनी से झांका तो दो बाइक सवार घर के बाहर खड़े हुए थे।

दिशा के पिता को निशाना बनाकर की फायरिंग

दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने जब उन बाइक सवारों को टोका तो उन्होंने उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसके बाद उन्होंने फर्श पर लेटकर अपनी जान बचाई। इसके बाद दोनों अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गए। वहीं उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी एक बेटी दिशा बॉलीवुड में अभिनेत्री है और दूसरी बेटी खूशबू मेजर के पद से सेवानिवृत्त है।

लॉरेंस गैंग ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी

दिशा पाटनी के घर फायरिंग के तुरंत बाद इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के रोहिक गोदारा और गोल्डी बराड़ ने ली। दिशा की बहन खूशबू ने प्रेमानंद महाराज और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के खिलाफ बयान दिया था, जिसकी वजह से उनके घर पर फायरिंग करवाई गई है। सात ही चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में ऐसा दोबारा किया जाता है तो किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे।

फायरिंग के वक्त घर में नहीं थी दिशा

बताया जा रहा है कि जिस वक्त दिशा के घर में फायरिंग हुई उस वक्त वह घर में नहीं थी। घटना के बाद दिशा ने अपनी बहन और मां को फोन कर हालचाल जाना। इधर पुलिस ने भी दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है।

दिशा ने शेयर की फैशन इवेंट की झलक

इसी बीच दिशा पाटनी ने न्यूयॉक में आयोजित फैशन इवेंट की कुछ झलक शेयर की है। जानकारी के मुताबिक, दिशा पाटनी केल्विन क्लेन का स्प्रिंग 2026 कलेक्शन प्रमोट करने पहुंची थी। जिसे विरोनिका लियोनी की ओर से डिजाइन किया गया है। दिशा पाटनी ने अब अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, जो तहलका मचा रहा है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story