Begin typing your search above and press return to search.

Bareilly News: धर्मातरण गिरोह का पर्दाफास: ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन, फिर खतना कर कराया जा रहा था ऐसा काम, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Brainwash Kar Dharm Parivartan: बरेली: उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने धर्मांतरण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भूता कस्बे के एक मदरसे में ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। इतना ही नहीं धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम लड़कियों से शादी भी कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

धर्मातरण गिरोह का पर्दाफास: ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन, फिर खतना कर कराया जा रहा था ऐसा काम, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
X
By Chitrsen Sahu

Brainwash Kar Dharm Parivartan: बरेली: उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने धर्मांतरण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भूता कस्बे के एक मदरसे में ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। इतना ही नहीं धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम लड़कियों से शादी भी कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने किया पूरे मामले का खुलासा

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने इस मामले में खुलासा करते हुए बताया कि एक महिला ने थाने में पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। इस दौरान महिला ने बताया कि उसके बेटे के आंखों की रोशनी जन्म से ही कमजोर है। अलीगढ़ के राजकिय इंटर कॉलेज में नौकरी के दौरान उसका ट्रांसफर बरेली के GIC में हुआ था। यहीं पर उनके बेटे का ब्रेनवॉश कर उसका धर्मातरण करा दिया गया।

मदरसे में चल रहा था ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन का खेल

महिला की शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस को सूचना मिली कि भूता कस्बे के एक मदरसे में ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है, जहां पर पुलिस ने 25 अगस्त को दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि भूता कस्बे के मदरसे में ब्रेनवॉश कर पहले धर्म परिवर्तन कराया जाता था। इसके बाद उसका खतना करके मुस्लिम लड़कियों से शादी भी कराया जाता था।

मदरसे में अब तक किया गया 6 लोगों का धर्म परिवर्तन

पुलिस की जांच पड़ताल में यह सामने आया है कि गिरोह ने अब तक 6 लोगों का धर्म परिवर्तन कराया है। वहीं अलीगढ़ के रहने वाले प्रभात उपाध्याय का मदरसे में धर्म परिवर्तन कर खतने की तैयारी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि गिरोह प्रभात उपाध्याय को हामिद बनाने की तैयारी में थे। जिसे मौके पर दबिश देकर रोका गया। इसी के साथ ही बृजपाल सिंह का धर्म परिवर्तन कराकर उसकी मुस्लिम लड़की से शादी भी करा दी गई थी।

गिरोह को मिल रही थी फंडिंग, साथ ही ले रहे थे चंदा

गिरोह के मुख्य आरोपी मौलाना अब्दूल मजीद, सलमान, आरिफ और फहीम के पास से कई बैंक खाते बरामद किए गए हैं। जिनसे पता चला है कि उन्हें बाहर से फंडिंग मिल रही थी। साथ ही जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह का मुख्य आरोपी मौलाना अब्दूल मजीद दूसरे राज्यों में घुमकर चंदा इकट्ठा करता था। जिसके खाते से 13 लाख के ट्रांजेक्शन सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story