Begin typing your search above and press return to search.

Dhamtari News: ज्वेलरी शॉप में गोलीकांड: मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो साथियों के साथ की थी लूट की कोशिश

Jewelery Shop Me Lut: धमतरी: छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस को ज्वेलरी शॉप में डकैती की कोशिश और गोली कांड (Jewelery Shop Me Lut) के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पिस्टल बरामद किया गया है।

Dhamtari News
X

Dhamtari News

By Chitrsen Sahu

Jewelery Shop Me Lut: धमतरी: छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस को ज्वेलरी शॉप में डकैती की कोशिश और गोली कांड (Jewelery Shop Me Lut) के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पिस्टल भी बरामद किया गया है।

ज्वेलरी शॉप में की थी लूटपाट की कोशिश

पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां तीन आरोपियों ने हरड़िया ज्वेलरी शॉप में गोलीबारी कर लूटपाट की कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब गिरोह के मुख्य आरोपी अजय भदौरिया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से पिस्टल बरामद किया गया है।

शॉप संचालक के बेटी पर फायरिंग कर हुआ फरार

बता दें कि 13 मई 2025 की रात लगभग 8:30 बजे रायपुर रोड धमतरी स्थित बरड़िया ज्वेलर्स में आरोपियों ने लूटपाट की कोशिश की थी। 3 नकाबपोश व्यक्ति दुकान के अंदर घुसे और दुकान का शटर बंद कर संचालक भंवरलाल बरड़िया को पिस्टल दिखाकर डरा-धमकाते हुए लूट का प्रयास किया। इसी दौरान संचालक की बेटी आवाज सुनकर दुकान में पहुंची तो आरोपियों ने उसपर पिस्टल से फायर कर घायल कर दिया और शटर खोलकर फरार हो गए थे।

ऐसे पकड़े गए थे दो आरोपी

शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरु की तो उन्होंने मुखबिर की सूचना पर गोवा से भिंड (MP) भाग रहे एक आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम कुंअर सिंह बताया। साथ ही बताया कि उसने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद टीम ने रायगढ़ से दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया था।

पुलिस ने घेराबंदी कर तीसरे आरोपी को दबोच

वहीं तीसरा आरोपी फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस की दो अलग-अलग टीमें बनाई गई। एक टीम को भींड तो दूसरी टीम को हरियाणा भेजा गया। पुलिस ने हरियाणा में उसके छिपने की जगह पर दबिश दी तो वह फरार होकर दिल्ली, भोपाल और ग्वालियर से होते हुए बालाघाट पहुंच गया। वहीं जब वो यहां से भी भागने वाला था तो पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद कर लिया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story