Begin typing your search above and press return to search.

Dhamtari News: धमतरी में ऑपरेशन निश्चय के तहत 150 स्थानों पर पुलिस की दबिश, 52 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई... कट्टा जब्त, नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार

Dhamtari News: धमतरी में ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ा अभियान चलाया गया। पुलिस की 30 टीम ने 150 स्थानों पर दबिश देकर 52 व्यक्तियों को पकड़ा।

Dhamtari News: धमतरी में ऑपरेशन निश्चय के तहत 150 स्थानों पर पुलिस की दबिश, 52 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई... कट्टा जब्त, नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार
X
By Sandeep Kumar

Dhamtari News: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नशे और अपराध के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस के तहत अभियान चलाया गया। पुलिस की टीम ने 150 स्थानों पर दबिश देकर बदमाशों को पकड़ा गया। साथ ही एक अवैध कट्टा भी जब्त किया गया।

आईजी रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर एसपी धमतरी के नेतृत्व में कल शाम से लेकर आज सुबह तक एक विशेष "अभियान निश्चय" चलाया गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 150 स्थानों पर दबिश दी गई। साथ ही संदेहियों को चेक किया गया। इस दौरान अलग-अलग कुल 30 टीम बनाकर गुंडा-बदमाश,असामाजिक तत्व व मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

पुलिस की कार्रवाई

एनडीपीएस एक्ट: थाना सिटी कोतवाली धमतरी, थाना अर्जुनी, थाना कुरूद एवं थाना भखारा में एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।

जिसमें कुल 04 प्रकरण, 04 आरोपी गिरफ्तार किये गये हैं।

जब्त मादक पदार्थ

कुल 3.97 किलो मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया।

एनडीपीएस.एक्ट में गिरफ्तार आरोपी

(01) हेमंत पांडेय पिता अशोक पांडेय उम्र 26 वर्ष साकिन स्टेशन पारा धमतरी, हाल महिमा सागर वार्ड,मैला गढ्ढा के पास अटल आवास धमतरी।

(02) गुलशन कुमार साहू पिता खेमलाल साहू उम्र 28 वर्ष,साकिन सरसोंपुरी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.)

(03) लिखेन्द्र कुमार साहू पिता हेमलाल साहू ,उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नं 12 मिनी माता चौक भठेली,थाना भखारा, जिला धमतरी(छ.ग.)

(04) भूपेंद्र साहू पिता लक्ष्मी साहू उम्र 22 वर्ष,साकिन इंद्रानगर कुरूद, थाना कुरुद, जिला धमतरी (छ.ग.)

आबकारी एक्ट

34(2) में 06 प्रकरण में 06 व्यक्तियों से कुल 113.96 लीटर अवैध शराब जब्त किया है।

34(ए) आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण मे 10 व्यक्ति एवं 36(च) में 01 प्रकरण 01व्यक्ति के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

कुल 17 प्रकरणों में 17 व्यक्तियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई।

34(2) के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी

(01) तारकेश्वर उर्फ टाकू पिता स्व.आनंद राम मीनपाल, उम्र 40 वर्ष,साकिन अर्जुनी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी,(छ.ग.)

(02) गंगा राम कुंजाम पिता अशोक कुंजाम, उम्र 28 वर्ष साकिन बागोडार,(जोगीडीह) थाना अर्जुनी,जिला धमतरी (छ.ग.)

(03) देव कुमार ध्रुव पिता जेठू राम ध्रुव उम्र 59 वर्ष साकिन हिंच्छापुर थाना सिहावा

(04) देवंतीन ध्रुव पति स्वर्गीय मोहन ध्रुव उम्र 60 वर्ष साकिन नवापारा रामनगर सांकरा थाना सिहावा।

(05) पप्पू सिन्हा पिता कचरू राम सिन्हा उम्र 34 वर्ष ,साकिन बोइर गांव थाना मेचका,जिला धमतरी।

(06) चमेली साहू पति चुम्बन साहू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बेलोरा,थाना मगरलोड

प्रतिबंधक कार्रवाई

धारा 170,126,135 बीएनएसएस. के तहत - 30 प्रकरण 30 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।

आर्म्स एक्ट

01 प्रकरण 01 आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है, जिसमें 01नग 12 बोर देशी कट्टा(पिस्टल ),02 नग 12 बोर कारतुस जप्त किया गया।

आरोपी का नाम

रवि नायक उर्फ भूरी नायक पिता सुरेश नायक,उम्र 23 वर्ष साकिन पोस्ट ऑफिस वार्ड धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)

धमतरी पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों एवं ऐसे कृत्यों को बढ़ावा देने वाले होटल, ढाबा एवं खोमचा संचालकों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। गुंडा-बदमाशों व निगरानीशुदा असामाजिक तत्वों की पुलिस लाइन रूद्री में परेड भी कराई गई। साथ ही उन्हें कानून का पालन करने एवं नशा एवं अपराध से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। इसके अलावा भी अलग- अलग विशेष अवसरों पर भी परेड कराई गई जा चुकी है।

पुलिस का संदेश

धमतरी पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नशे के विरुद्ध लड़ाई लड़ने एवं गुंडा-बदमाशों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सघन अभियान चला रही है। आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story