Begin typing your search above and press return to search.

Dhamtari News: देह व्यापार का खुलासा, किराए के मकान में चल रहा था पूरा खेल, पुलिस पहुंची तो 2 युवतियां समेत 4 को पकड़ाए, मौके से नगदी, मोबाइल, दवाइयां व अन्य सामग्री जब्त

Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस की टीम ने छापा मारकर 4 आरोपियों को पकड़ा है। साथ ही मौके से संधिग्ध सामान भी जब्त किया गया है।

Dhamtari News: देह व्यापार का खुलासा, किराए के मकान में चल रहा था पूरा खेल, पुलिस पहुंची तो 2 युवतियां समेत 4 को पकड़ाए, मौके से नगदी, मोबाइल, दवाइयां व अन्य सामग्री जब्त
X
By Sandeep Kumar

Dhamtari News: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंड़ाभोड़ हुआ है। पुलिस की टीम ने रेड मारकर 4 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, नगदी, दवाइयां समेत अन्य सामग्री जब्त की गई है।

जानिए पूरा मामला

एसपी धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच आज CSP धमतरी को सूचना मिली कि टिकरापारा वार्ड, शासकीय जिला अस्पताल धमतरी के पीछे स्थित पंकज गौतम के मकान में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है।

इस सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा पांईटर को मौके पर भेजकर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मकान के अंदर 2 युवक व 2 युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पकडाए।

मौके से गिरफ्तार आरोपी

सुशील गिलहरे पिता विष्णु गिलहरे उम्र 38 वर्ष निवासी साल्हेवार पारा धमतरी

खुमान साहू पिता दुखूराम साहू उम्र 40 वर्ष निवासी कर्मा चौक धमतरी

लोचन देवांगन पिता राजूराम देवांगन उम्र 32 वर्ष निवासी रामपुर वार्ड धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी

आरोपियों के कब्जे से जब्त सामान

आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम, मोबाइल फोन, दवाइयाँ (ZAGORE-100, MANFORCE), कण्डोम तथा फोन-पे ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट सहित कुल 14,827 रुपये की मशरूका जब्त की गई। पूछताछ में यह पाया गया कि आरोपी सुशील गिलहरे द्वारा मकान किराये पर लेकर महिलाओं को पैसे का लालच देकर, उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर तथा दबाव बनाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 3, 4, 5 एवं 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। धमतरी पुलिस द्वारा अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story