Begin typing your search above and press return to search.

Dhamtari Crime News: महिला हुई हैवानित की शिकार: चार आरोपियों ने बनाया हवस का शिकार, बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बनाया मतांतरण का दबाव

Mahila Se Gang Rape: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से गैंग रेप का एक मामला सामने आया है, जहां चार हैवानों ने बीमार महिला को ठीक करने के बहाने अपने हवस का शिकार (Mahila Se Gang Rape) बनाया और उसपर मतांतरण का दबाव भी बनाया। शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Dhamtari Crime News: महिला हुई हैवानित की शिकार: चार आरोपियों ने बनाया हवस का शिकार, बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बनाया मतांतरण का दबाव
X

Dhamtari Crime News

By Chitrsen Sahu

Mahila Se Gang Rape: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से गैंग रेप का एक मामला सामने आया है, जहां चार हैवानों ने बीमार महिला को ठीक करने के बहाने अपने हवस का शिकार (Mahila Se Gang Rape) बनाया और उसपर मतांतरण का दबाव भी बनाया। शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चारों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म

यह पूरा मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। यहां चार हैवानों ने प्रार्थना से महिला का तबीयत ठीक करने का झांसा दिया और फिर चारों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने इसके बाद उसपर मतांतरण का दबाव भी बनाया और घटना की जानकारी किसी और को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इधर पुलिस ने शिकायत के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मतांतरण का दबाव बनाकर दी जान से मारने की धमकी

महिला ने मगरलोड थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि चार आरोपियों ने उसकी बीमार बेटी को प्रार्थना से ठीक करने का दावा किया और अपने झांसे में लिया। चारों ने बीमारी ठीक करने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसपर मतांतरण का दबाव भी बनाया। ऐसा नहीं करने और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

शिकायत के बाद पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने भी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और नारायण महार, धनेश साहू, भूनेश्नर साहू और नंद साहू को 21 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपी को गिरफ्तार कर 22 नवंबर को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायीक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story