Begin typing your search above and press return to search.

DG Pawan Deo: CG में DG के बेटे से मारपीट, पार्किंग के विवाद में सरेराह आरोपी ने जोरदार जड़ा तमाचा, मचा हड़कंप...

DG Pawan Deo: छत्तीसगढ़ के डीजी पवन देव के बेटे को आरोपी ने जोरदार तमाचा जड़ दिया। पार्किंग के विवाद में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। शिकायत थाने पहुंचने पर हड़कंप मच गया है।

DG Pawan Deo: CG में DG के बेटे से मारपीट, पार्किंग के विवाद में सरेराह आरोपी ने जोरदार जड़ा तमाचा, मचा हड़कंप...
X
By Sandeep Kumar

DG Pawan Deo: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद है। बदमाश किसी भी अपराध को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसा ही एक मामला न्यायधानी बिलासपुर से सामने आया है। पार्किंग विवाद के चलते एक आरोपी ने छत्तीसगढ़ के डीजी पवन देव के बेटे को जोरदार तमाचा जड़ दिया। पीड़ित ने जब इसकी शिकायत की तो हड़कंप मच गया। डीजी के बेटे को तमाचा मारने की शिकायक को बिलासपुर पुलिस ने गंभीरता से लिया और मामले में कार्रवाई करते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

जानिए पूरा मामला

डीजी पवन देव के बेटे का नाम तेजस्व देव हैं और वे भिलाई में अधिवक्ता हैं। वर्तमान में तेजस्व देव बिलासपुर में रह कर हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। पीड़ित तेजस्व ने पुलिस को बताया कि वे सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर चौक स्थित इंडियन काफी हाउस के पास एक क्लाइंट से मिलने के लिए पहुंचे थे, उनके साथ उनके दोस्त थी साथ थे।

इसी बीच तेजस्व देव अपनी कार को पार्क कर रहे थे, तभी पार्किंग के नाम पर स्कार्पियों सवार ने उनसे बहस करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि स्काॅर्पियो सवार युवक वाहन से उतरा और तेजस्व देव के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने तेजस्व देव को जोरदार थप्पड़ भी जड़ दिया। वहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे विवाद को शांत कराया, फिर तेजस्व ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने पहुंचकर पुलिस से की।

तेजस्व के मुताबिक, आरोपी युवक ने विवाद के बाद भी थाने तक पीछा किया था, जब उनकी गाड़ी थाने के पास रूकी तो आरोपी अपनी गाड़ी को आगे भागा कर फरार हो गया। सरकंडा पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी सागर जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story