Begin typing your search above and press return to search.

Deputy Collector Dilip Uikey: महिला सिपाही ने कर्ज़ लेकर प्रेमी को कोचिंग कराया, Dy कलेक्टर बनते ही की गद्दारी, दुष्कर्म में निलंबित

Deputy Collector Dilip Uikey: चर्चित डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को सस्पेंड कर दिया गया है। दिलीप उइके पर महिला कांस्टेबल ने रेप का आरोप दर्ज कराया है। मामले में संज्ञान लेते हुये सरकार ने डिप्टी कलेक्टर बीजापुर दिलीप उइके को निलंबित कर दिया है।

Deputy Collector Dilip Uikey: महिला सिपाही ने कर्ज़ लेकर प्रेमी को कोचिंग कराया, Dy कलेक्टर बनते ही की गद्दारी, दुष्कर्म में निलंबित
X
By Sandeep Kumar

Deputy Collector Dilip Uikey: रायपुर। बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके को निलंबित कर दिया गया है। दिलीप उइके पर महिला कांस्टेबल ने बालोद के डौंडी में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत पर अगस्त 2025 में डौंडी पुलिस ने अपराध दर्ज किया था।

महिला कांस्टेबल ने थान में दी शिकायत में आरोप लगाया था कि कर्ज लेकर प्रेमी दिलीप उईके को पीएससी की कोचिंग कराई थी। पीएससी पास होने और डिप्टी कलेक्टर बनते ही दिलीप उइके ने धोखा दिया। अधिकारी बनते ही दिलीप ने शादी करने से मना कर दिया था। शिकायत के बाद से डिप्टी कलेक्टर फरारी काट रहे थे। मामले में सरकार ने संज्ञान लेते हुये डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को निलंबित कर दिया है।


जानिए पूरी कहानी

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 2017 में दिलीप उईके और पीड़िता आईटीआई में पढ़ाई कर रहे थे। इसी बीच दोनों की मुलाकात हुई और फिर बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और दोनों का ये रिश्ता प्यार में बदल गया। इसी बीच शादी का झांसा देकर दिलीप ने पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। 2017 में पीड़िता पहली बार गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसे जबरदस्ती दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसी बीच 2017 में महिला की पुलिस विभाग में नौकरी लग गई। इधर दिलीप भी दुर्ग के साइंस काॅलेज पढ़ने चला गया। इस बीच पीड़िता ने उसे पढ़ाई के लिए पैसे भी दिये।

अंडमान में दुष्कर्म

आरोपी ने इसी तरह पीड़िता को अपने झांसे में लेकर फिर से शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 2024 में दिलीप ने एक मारूति कार खरीदी और पीड़िता को घुमाने के लिए अंडमान ले गया। यहां भी शारीरिक संबंध बनाया। बालोद वापस लौटने के एक माह बाद पीड़िता दूसरी बार गर्भवती हो गई। इस दौरान आरोपी बीजापुर में पदस्थ थे।

गोली खिलाकर गर्भपात

दिलीप ने पीड़िता को फोन किया और उसे बीजापुर बुलाया। फिर गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया।इसके बाद 2025 में फिर से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और पीड़िता से कुछ रूपये की मांग भी किया। पीड़िता ने करीब 3.30 लाख दिलीप के खाते में ट्रांसफर किये। 2025 में ही महिला तीसरी बार गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद दिलीप ने फिर से दवा देकर गर्भपात करा दिया।

शादी करने से मुकरा

इधर, पीड़िता ने शादी की बात की तो वो मुकर गया और शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद दूरी भी बनाने लगा। इस बात से दुखी पीड़िता ने डौंडी थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

बता दें कि डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके डेढ़ साल तक बीजापुर के भोपालपटनम जनपद सीईओ के पद पर पदस्थ थे। इस दौरान वे काफी सुर्खियों में भी रहे हैं।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story