Begin typing your search above and press return to search.

एक ही कमरे में मिली भाभी-देवर और बच्चे की लाश: कटी हुई थी तीनों के हाथ की नसें और गर्दन, पास में पड़ी थी जहर की शीशी

फतेहपुर में एक ही कमरे में भाभी-देवर और बच्चे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। तीनों के गले पर घाव और हाथ की नसें कटी मिली। इतना ही नहीं पास में ही जहर की शीशी भी मिली।

fatehpur news
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

फतेहपुर 12 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में देवर, भाभी और भतीजे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बुधवार देर शाम तीनों की लाश उनके ही घर में खून से लथपथ मिली और तीनों के गले पर घाव के साथ ही हाथ की नस कटे मिले। इतना ही नहीं पास में ही जहर की शीशी भी पड़ी मिली। ये हत्या है या फिर आत्महत्या इसका खुलासा नहीं हो पाया है। यह पूरा मामला सदर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर मां-बेटे और देवर की लाश संदिग्ध हालत में खून से लथपथ पड़ मिली। तीनों के गले पर ब्लेड से जख्म के निशान, हाथों की नस कटी हुई और पास में ही जहर की शीशी पड़ी हुई मिली। ऐसे में ये हत्या है या फिर आत्महत्या इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

कैसे हुआ खुलासा ?

जानकारी के मुताबिक, सुनील उर्फ गुड्डू श्रीवास्तव (52) अपने बड़े भाई सुशील कुमार श्रीवास्तव (55), भाभी सुशीला श्रीवास्तव (55) और भतीजा अमर (28) के साथ रहता था। बुधवार शाम जब सुशील अपने ससुराल से घर पहुंचा, तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से जब उसने किसी तरह से दरवाजा खोला तो सुनील, सुशीला और अमर का शव खून से लथपथ पड़ा मिला।

हत्या या आत्महत्या ?

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरु कि तो तीनों के गले पर ब्लेड से जख्म के निशान, हाथों की नस कटी हुई और पास में ही जहर की शीशी पड़ी हुई मिली। ऐसे में ये मामला और पेचीदा हो गया है। ये हत्या है या फिर आत्महत्या अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story