Begin typing your search above and press return to search.

Dantewada News: जादू-टोना के शक में खूनी खेल, चाकू से गला रेतकर बुजुर्ग को मार डाला...दो आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरी घटना...

Dantewada News: छत्तीसगढ़ में जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Dantewada News: जादू-टोना के शक में खूनी खेल, चाकू से गला रेतकर बुजुर्ग को मार डाला...दो आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरी घटना...
X
By Sandeep Kumar

Dantewada News: दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुजुर्ग की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को धर-दबोचा है। आरोपियों ने जादू-टोना के नाम पर गांव के एक व्यक्ति की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानिए पूरा मामला

थाना गीदम के ग्राम हीरानार पातरपारा में एक बुजुर्ग की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मामले में मृतिका की पत्नी से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि 8 मार्च की शाम साढ़े 5 बजे ग्राम हीरानार पातरपारा निवासी सरस्वती यादव अपने घर के आंगन में बर्तन साफ कर रही थी। पति नेहरू यादव भी घर के आंगन में बैठा हुआ था।

इसी दौरान गांव के ही अमितराम लेकामी व दशमु लेकामी उनके घर पहुंचे और नेहरू यादव पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दशमु लेकामी ने नेहरू यादव को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया, फिर अमितराम लेकामी ने अपने साथ लाए धारदार चाकू से नेहरू के गले पर हमला कर उसकी हत्या कर दिए।

घटना के बाद दोनों आरोपियों ने मृतक की पत्नी को धमकी दिए कि अगर उसने शिकायत की तो उसके साथ भी यही होगा और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मृतक का पुत्र मनोज यादव भी घर लौटा था, जिसने दोनों आरोपियों को भागते हुए देखा था।

पीड़ितों की शिकायत पर गीदम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा धारा 103(1), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धारा 4, 5 के तहत अपराध दर्ज किया और आरोपियों की तलाश की। घटना के 24 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों से पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना गीदम पुलिस की महात्वपूर्ण भूमिका रही।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story