Begin typing your search above and press return to search.

Dantewada Murder News: पति ने की पत्नी की हत्या: गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, फिर अर्धनग्न हालत में फेंक दी लाश, चाचा ने भी दिया वारदात में पूरा साथ

Pati Ne Ki Hatya: दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने पत्नी के हत्या के मामले में पति के साथ ही उसके चाचा को भी गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर पहले उसकी गला घोंटकर हत्या (Pati Ne Ki Hatya) की, इसके बाद पुलिस को गुमराह करने और मामले को रेप का रुप देने उसके कपड़े उतारकर घर से दूर फेंक दिया था। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Dantewada Murder News: पति ने की पत्नी की हत्या: गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, फिर अर्धनग्न हालत में फेंक दी लाश, चाचा ने भी दिया वारदात में पूरा साथ
X

Dantewada Murder News

By Chitrsen Sahu

Pati Ne Ki Hatya: दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने पत्नी के हत्या के मामले में पति के साथ ही उसके चाचा को भी गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर पहले उसकी गला घोंटकर हत्या (Pati Ne Ki Hatya) की, इसके बाद पुलिस को गुमराह करने और मामले को रेप का रुप देने उसके कपड़े उतारकर घर से दूर फेंक दिया था। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

40 दिन बाद हुआ मामले का खुलासा

यह पूरा मामला भांसी थाना क्षेत्र का है। यहां एक पति ने पहले अपने पत्नी की हत्या की। फिर अपने चाचा के साथ मिलकर उसकी लाश को घर से दूर फेंक दिया। पुलिस को गुमराह करने और मामले को रेप का रूप देने के लिए उसके कपड़े भी उतार दिए। 40 दिन की जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति और चाचा को गिरफ्तार कर लिया।

अर्धनग्न हातल में मिली थी महिला की लाश

दरअसल, 2 अक्टूबर को पुलिस को एक महिला की लाश कुंदेली गांव के पास अर्धनग्न हातल में मिली थी। जिसकी पहचान रीना रयानी के रुप में की गई थी। पति राजेश रयानी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी के साथ कई लोगों से पूछताछ और कई लोगों के मोबाइल चेक किए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को शक के आधार पर पकड़ा और उससे पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

मारपीट के बाद गला घोंटकर की थी हत्या

आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी रीना रयानी के साथ 1 अक्टूबर की रात घरेलू झगड़ा हुआ था, इसके बाद उसके साथ मारपीट करके उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं फिर अपने चाचा के साथ उसकी लाश को अर्धनग्न हातल में फेंक दिया था, ताकी पुलिस इसे रेप के बाद हत्या समझे। फिलहाल पुलिस ने चाचा भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story