Begin typing your search above and press return to search.

Aurangabad Crime News: दहेज में AC नहीं देने पर नविवाहिता की हत्या: मां ने कहा- दामाद दूसरी महिला के साथ...

Dahej Me AC Nahi Milne Par Hatya: औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में नविवाहिता की हत्या का एक मामला सामने आया है, जहां ससुराल वालों ने दहेज में AC लाने से मना करने पर नविवाहिता की हत्या दी। मृतका की मां ने अपने दामाद पर दूसरी लड़की से अफेयर का आरोप लगाया है। फिलहाल घटना के बाद से सभी ससुराल वाले फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

दहेज में AC नहीं देने पर नविवाहिता की हत्या: मां ने कहा- दामाद दूसरी महिला के साथ...
X
By Chitrsen Sahu

Dahej Me AC Nahi Milne Par Hatya: औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में नविवाहिता की हत्या का एक मामला सामने आया है, जहां ससुराल वालों ने दहेज में AC लाने से मना करने पर नविवाहिता की हत्या दी। मृतका की मां ने अपने दामाद पर दूसरी लड़की से अफेयर का आरोप लगाया है। फिलहाल घटना के बाद से सभी ससुराल वाले फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

ससुराल वालों ने नविवाहिता से की AC लाने की मांग

यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र का गायत्री नगर का है। मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी ज्योती कुमारी की शादी 1 मार्च को माली थाना क्षेत्र के बगही गांव में रहने वाले चंदन सिंह के साथ हुई थी। शादी में ससुराल वालों को जरूरत के सभी सामान दिए गए थे। शादी के कुछ दिन तक सब चीज सहीं चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों बाद वह उनकी बेटी से दहेज में AC लाने की मांग करने लगे। इसी दौपान उनके दामाद के मोबाइल पर किसी महिला का मैसेज आया था, जिसे उसकी बेटी ने देख लिया था।

पति के मोबाइल पर महिला का मैसेज आने पर हुआ विवाद

पति के मोबाइल पर किसी अन्य महिला का मैसेज देखकर ज्योती कुमारी बौखला गई और जब उसने इस बारे में अपने पति से पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। इतना ही नहीं इसके बाद दंपत्ति के बीच विवाद भी हुआ था। जिसके बाद पति ने 17 अगस्त को उसे उसके मायके में छोड़ दिया था। रविवार को ज्योती का पति अपने पिता के साथ उसको लेने आया। ज्योती की मां के मना करने के बाद भी उसे अपने साथ जबरदस्ती ले गए।

ससुराल वालों गला दबाकर हत्या करने का आरोप

रविवार की रात ही ज्योती की मौत की सूचना मिली। जिसके बाद ज्योती की मां ने थाने पहुंचकर उसके पति, सास-ससुर और देवर पर उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। मृतका की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story