Begin typing your search above and press return to search.

Cyber Crime: इनाम का लालच देकर पहले मांगे रुपये, फिर न्यूड वीडियो का सौदा: पढ़‍िये साइबर ठगों का कारनामा...

Cyber Crime: मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग के साथ ही साइबर ठगी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। अब साइगर ठकों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि अब वे पैसे के बदले न्‍यूड वीडियो का सौदा करने लग गए हैं।

Cyber Crime: इनाम का लालच देकर पहले मांगे रुपये, फिर न्यूड वीडियो का सौदा: पढ़‍िये साइबर ठगों का कारनामा...
X
By Sanjeet Kumar

Cyber Crime: बिलासपुर। साइबर ठग लगातार अपने तरीके बदलकर लोगों के मेहनत की कमाई पर डाका डाल रहे हैं। कई लोग बेइज्जती के डर से भी थाने में ठगी की शिकायत नहीं करते। इसके कारण जालसाज पुलिस की गिरफ्त में आने से बचे रहते हैं। इधर जालसाज लगातार अपना तरीका बदल रहे हैं। इसके कारण पढ़े लिखे लोग भी उनके झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई लुटा बैठते हैं।

जालसाज अलग-अलग तरीकों से ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। करीब दो साल पहले सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय महिला के मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने उन्हें 25 लाख स्र्पये की लाटरी लगने का झांसा दिया। जालसाजों ने इसके लिए महिला से उनका आधारकार्ड, पेनकार्ड की कापी मांगी। इसके बाद उसने प्रक्रिया पूरी करने के लिए पहले पांच हजार स्र्पये मांगे। महिला ने जालसाजों के बताए नंबर पर स्र्पये भेज दिए। बाद में उनसे 50 हजार स्र्पये और मांगे। इसके बाद महिला से अलग-अलग बहानों से जालसाजों ने नौ लाख स्र्पये ले लिए। इसके बाद उन्हें इनाम की राशि के साथ उनके जमा कराए पूरे रुपये वापस करने का झांसा देते हुए और रुपये मांगे गए। महिला ने अपने पास नहीं होने की बात कही। जालसाजों ने महिला को अपना न्यूड वीडियो बनाकर भेजने कहा। वीडियो भेजने पर उन्हें इनाम की राशि और जमा कराए रुपये भी वापस करने की बात कही। इस पर महिला ने अपना न्यूड वीडियो बनाकर भी भेज दिया। वीडियो मिलने के बाद उनके पति का मोबाइल नंबर ले लिया। उनके पति को फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। साथ ही उनसे दो घंटे के भीतर पांच लाख रुपये की मांग की गई। तब कहीं जाकर पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की।

जेवर और मकान रख दिए गिरवी, पति को नहीं दी जानकारी

महिला ने इनाम के लालच में पहले अपने पास रखे स्र्पये दिए। बाद में जान पहचान वालों से उधारी ली। इसके बाद स्र्पये नहीं मिलने पर उन्होंने अपने जेवर तक गिरवी रख दिए। जालसाजों की मांग पूरी करने के लिए महिला ने बाद में अपने मकान तक को गिरवी रख दिया। इसके बाद भी जालसाजों की मांग पूरी नहीं हुई। नौ लाख स्र्पये जाने के बाद जालसाजों ने ही उनके पति को फोन कर स्र्पये मांगे। तब उन्हें पूरे मामले की जानकारी हो सकी।

रिटायर्ड तहसीलदार ने गंवाई जीवनभर की कमाई

कोनी के अरपा ग्रींस कालोनी में रहने वाले शंकर पाटले (70) रिटायर्ड तहसीलदार हैं। आठ मार्च की रात उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाली महिला ने हेलो कहने के बाद काल कट कर दिया। देर रात उनके मोबाइल पर वीडियो काल आया। काल में किसी का चेहरा नहीं दिख रहा था। सीने और अंदरुनी अंगों को दिखाते हुए कुछ देर में ही काल काट दिया गया। दूसरे दिन सुबह उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने खुद को साइबर क्राइम डीएसपी बताते हुए अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया में अपलोड होने की जानकारी दी, साथ ही वीडियो को डिलीट कराने के लिए एक मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद उन्हें बदनामी का डर दिखाकर वसूली शुरू कर दी गई। डरे हुए रिटायर्ड अधिकारी ने जालसाजों को 10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी उनसे रुपये मांगे जाते रहे। रिटायर्ड अधिकारी ने घटना की शिकायत संभागीय साइबर थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया। जांच के बाद पुलिस ने राजस्थान के तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

कहा युवती ने कर लिया सुसाइड, मामला दबाने मांगे रुपये

रिटायर्ड तहसीलदार से एक बार रुपये मिलने के बाद जालसाज उन्हें अलग-अलग तरीकों से परेशान करने लगे। जालसाजों ने रिटायर्ड तहसीलदार को बताया कि युवती ने पकड़े जाने के डर से उंचाई से छलांग लगा दी है। उसके इलाज के लिए रुपये मांगे गए। बाद में युवती की मौत की जानकारी दी गई। साथ ही मामले को दबाने के लिए जालसाज 50 लाख की मांग करने लगे। लगातार धमकी और रुपयों की मांग से परेशान होकर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया।

यह भी पढ़ें- 71 वर्षीय बुजुर्ग से पोर्न वीडियो के नाम पर 53 लाख की ठगी: सिलसिलेवार समझे कैसे जालसाजों ने फंसा कर रुपये ऐंठा

ऐसे बचें जालसाजों से

  • अनजान लोगों द्वारा इनाम का लालच दिए जाने पर भरोसा ना करें। किसी भी तरह से आनलाइन रुपये मांगे जाने पर लेनदेन ना करें।
  • लुभावने आफर और सस्ते दाम पर मिलने वाले सामान की खरीदारी नगद अथवा कैश आन डिलवरी में करें।
  • अनजान व्यक्ति या जिसका नम्बर आपके मोबाइल पर सेव नहीं है, उसके साथ कभी भी कोई निजी जानकारी, बैंकिग जानकारी, ओटीपी, आधार कार्ड, पैन कार्ड फोटो आदि शेयर ना करें।
  • अनजान वेबसाईट एवं अनाधिकृत एप डाउनलोड या सर्च करने से बचें।
  • कम परिश्रम से अधिक लाभ कमाने अथवा रकम दुगना करने का झांसा देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें।
  • पहचान छुपाकर सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप इत्यादि के माध्यम से अश्लील चैटिंग करने से बचें।
  • परीक्षा में अधिक अंको से पास करा देने का झांसा देने वाले व्यक्तियों खासकर प्लस 92 नंबरों से होने वाले काल से बचें या साइबर फ्राड की घटना घटित होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story