Crime News: बेरहम बहू ने बुजुर्ग सास को पीटा, घसीटते हुए निकाल रही बाहर, दरिंदगी का वीडियो हुआ वायरल

Crime News: बेरहम बहू ने बुजुर्ग सास को पीटा, घसीटते हुए निकाल रही बाहर, दरिंदगी का वीडियो हुआ वायरल
X
Crime News: सास-बहू के रिश्तों में खटास को लेकर खबरें आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं. ऐसी ही एक घटना केरल के कोल्लम से सामने आई है. यहां एक वायरल वीडियो में एक महिला को अपनी बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटते हुए करते हुए देखा गया है.

Crime News: सास-बहू के रिश्तों में खटास को लेकर खबरें आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं. ऐसी ही एक घटना केरल के कोल्लम से सामने आई है. यहां एक वायरल वीडियो में एक महिला को अपनी बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटते हुए करते हुए देखा गया है. हालांकि पुलिस ने इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला को उसकी बहु पीट रही है. वीडियो में आरोपी महिला बुजुर्ग को जोर से धक्का देती है जिससे वो बुजुर्ग जमीन पर गिर पड़ती है. इस वायरल वीडियो पर लोग काफी नाराजगी जता रहे हैं बड़े स्तर पर लोगों ने काफी शेयर किया है. वीडियो पर संज्ञान लेते हुए केरल पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.

केरल पुलिस ने मलयालम में X पर एक पोस्ट में कहा ‘कोल्लम में वृद्ध महिला की पिटाई. आरोपी गिरफ्तार.’ वीडियो को सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक रूप से शेयर किया गया था, जिसमें कार्यकर्ता दीपिका नारायण भारद्वाज भी शामिल थीं. जिन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

उन्होंने X पर अपने पोस्ट में कहा ‘बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार समाज में बहुत बढ़ रहा है. इस तरह का व्यवहार कम से कम कहने के लिए बीमारी है. इस महिला को गिरफ्तार किया जाना चाहिए अगर वह पहले से ही गिरफ्तार नहीं हुई है. वास्तव में परेशान करने वाली बात यह है कि वह कैसे बच्चों को भी बुजुर्ग महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए प्रशिक्षित कर रही है.’ वीडियो में पास में खड़े बच्चे भी दिख रहे हैं जो वृद्ध महिला को मार खाते हुए देख रहे हैं.

Tags

Next Story