Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Crime: 24 घंटे में 6 मर्डर, सुसाइड से हिला छत्तीसगढ़, कहीं पति-पत्नी की जघन्य हत्या, तो कहीं पति ने पत्नी को ही मार डाला

Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 6 मर्डर से छत्तीसगढ़ में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश के पांच जिलों में चार महिलाओं और दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

Chhattisgarh Crime: 24 घंटे में 6 मर्डर, सुसाइड से हिला छत्तीसगढ़, कहीं पति-पत्नी की जघन्य हत्या, तो कहीं पति ने पत्नी को ही मार डाला
X
By Sandeep Kumar

Chhattisgarh Crime: रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार दीपावली का त्यौहार 6 हत्याओं की वजह से चर्चा में है। राजधानी रायपुर में मामूली विवाद पर युवक की हत्या कर दी गई। रायगढ़ में पति-पत्नी को आरोपियों ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। कबीरधाम में पति ने पत्नी की सब्बल मार कर जान ले ली। वहीं, धमतरी में पति ने पहले पत्नी को मौत के घाट उतारा, फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। मृतकों में 4 महिलाएं और दो पुरूष शामिल है। लगातार बढ़ रहे अपराध से लोगों में दहशत का माहौल है। जानिए कहा-कहां हुई घटनाएं...

रायगढ़ जिले में पति-पत्नी की हत्या

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पति-पत्नी की लाश उनके ही घर के आंगन में पड़ी मिली। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के भेंड्रा, आश्रित गांव कपाटडेरा की है। शरीर पर चोट के निशान हैं और पास में ही लकड़ी का डंडा पड़े मिला। आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या की गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है।

कपाटडेरा में रहने वाले गुरुवार सिंह राठिया और उनकी पत्नी मनीता राठिया की 21 अक्टूबर की रात किसी ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आज सुबह जब परिवार वालों ने दोनों की लाश घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में देखी तो हड़कंप मच गया। गांव के कोटवार ने इसकी सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रायपुर में 100 रुपये के लिए मर्डर

घटना राजधानी के पुरानी बस्ती थाना के भाठागांव का है। मृतक की पहचान भाठागांव स्थित बी.एस.यू.पी. कालोनी निवासी ताहिर हुसैन के रूप में हुई। वह चिकन दुकान में काम करता था। वहीँ, आरोपी सूरज यादव (23 साल) और मदन यादव (31 साल) है जो उसी कॉलोनी के रहते है। दोनों सगे भाई है। पैसे के विवाद को लेकर दोनों भाई ने मिलकर ताहिर हुसैन की हत्या कर दिए। घटना 21 अक्टूबर के रात की है।

मदन यादव एवं सूरज यादव ने अपने पास रखी कैंची से ताहिर हुसैन के सीने व पेट पर हमला किया और फिर फरार हो गए. हमले में ताहिर गंभीर रूप से घायल हो गया। ताहिर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कबीरधाम में पत्नी की हत्या

आज 22 अक्टूबर को ग्राम सोढा निवासी अश्वनी बाई गेंड्रे 45 वर्ष की उसके ही पति परशुराम गेंड्रे द्वारा तड़के 4 से 5 बजे के बीच पारिवारिक विवाद के चलते सब्बल से वार कर हत्या कर दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा आरोपी परशुराम गेंड्रे को हिरासत में लिया गया। मृतिका के शव का पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

धमतरी में पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी लगा ली फांसी

20 अक्टूबर की रात 11 बजे ग्राम हरदी निवासी लक्ष्मी यादव (उम्र 20 वर्ष) अपने पति हितेश यादव (उम्र 22 वर्ष) के साथ अपने घर के कमरे में सोने गई थी। अगली सुबह 21 अक्टूबर को लगभग 7 बजे, जब दोनों दरवाजा नहीं खोल रहे थे, तो मृतका के जेठ गितेश्वर यादव ने आवाज लगाई और अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर सीढ़ी लगाकर कमरे के वेंटिलेशन से झाँका। अंदर देखा तो लक्ष्मी यादव का शव ज़मीन पर पड़ा हुआ था तथा पति हितेश यादव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। परिजनों द्वारा तुरंत दरवाजा खोलकर दोनों को नीचे उतारा गया, तब तक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी।

घटना करेली बड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलते ही करेली बड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच में पता चला है कि मृतक हिम्मत यादव ने घटना के दौरान एक स्टेट्स भी शेयर किया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की थी।

मृतक हिम्मत यादव ने स्टेट्स में लिखा...

''मैं हिम्मत यादव मैने अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव को जान सहित मार दिया हूँ। कारण कुछ नहीं बस मेरे पत्नी लक्ष्मी यादव के मां बाप की वजह से मारा मारा हूँ और मैं खुद भी फांसी लगा कर जान दे रहा हूँ...''

फिलहाल क्या विवाद था और किन परिस्थियों में हिम्मत यादव ने यह आत्मघाती कदम उठाया। इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं, एक ही परिवार में बेटे और बहू की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

सूरजपुर में खाना नहीं बनाने पर पत्नी का कत्ल

सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के भट्ठापारा थाना क्षेत्र में रहने वाले अतवार सिंह(38 वर्ष) ने अपनी पत्नी मंगली बाई की हत्या कर दी। आरोपी पति अतवार सिंह ने अपनी पत्नी की मंगली बाई की खाना न बनाने पर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

अतवार सिंह और उसकी पत्नी मंगली बाई फुलकुंवर उर्फ दरोगिन किराए पर रहते थी. बीती रात को दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था। मंगली बाई ने खाना नहीं बनाया था जिसे लेकर दोनों में विवाद हुआ। इस दौरान पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार

घटना के अगले दिन सुबह सुबह वह घर से कहीं निकल गया। लेकिन पत्नी घर में ही थी। पड़ोसियों को किसी अनहोनी का शक हुआ जिसके बाद पड़ोस की महिलाएं जब अंदर देखने गयी तो अंदर मंगली बाई बेहोशी पड़ी हुई थी।

मंगली बाई को तत्काल जिला अपस्ताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपनाह गुनाह कबूल कर लिया है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story