CG Teacher Arrested: शिक्षक गिरफ्तार, छात्रा से अश्लील हरकत, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर्स को दबोचा...
CG Teacher Arrested: छत्तीसगढ़ में स्कूल की छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ छात्राओं के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

CG Teacher Arrested: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की पुलिस ने अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं से अश्लील हरकत करता था। छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को उसके घर से दबोचा गया। गिरफ्तार शिक्षक का नाम राकेश कुर्रे है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। आरोपी के विरुद्ध धारा 74 BNS 10 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, ये पूरा मामला थाना बलौदा क्षेत्र के प्राथमिक शाला का है। शिक्षक राकेश कुर्रे स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्राओं पर गलत नियत रखता था और उनके अकेलेपन का फायदा उठाकर छेड़छाड़ करता था।
शिक्षक की हरकतों से परेशान पीड़ित छात्राओं ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की थी। परिजनों ने मामले को गंभीरता से लिया और थाना बलौदा में अपराध दर्ज कराया।
पुलिस ने मामले में धारा 74 बीएनएस, 10 पाॅक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। वहीँ, एसपी ने बालिकाओं से छेड़छाड़ की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर पकड़ने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने टीम ने आरोपी की तलाश की और से उसके निवास परसभांठा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में जुर्म करना कबूल किया।
पुलिस ने आरोपी शिक्षक राकेश कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। साथ ही मामले में आगे की जाँच कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा, सउनि रामदुलार साहू, महिला आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक रज्जू रात्रे, टिकश्वर राठौर, संदीप सोनंत संतोश रात्रे, लखेश विश्वकर्मा, महिला आरक्षक रूखमणि निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।
