Begin typing your search above and press return to search.

CG Ration Scam: लाखों का राशन घोटाला: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विक्रेता डकार गए 65 लाख का अनाज, 6 पर FIR...जानिये क्या है पूरा मामला

65 Lakh Ka Ration Ghotala: सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से तीन राशन दुकानों में लाखों रुपए के सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) राशन घोटाले का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में खाद्य निरीक्षक की शिकायत पर स्व सहायता समूह के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 4 विक्रेताओं पर FIR दर्ज किया है। साथ ही पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

CG Ration Scam: लाखों का राशन घोटाला: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विक्रेता डकार गए 65 लाख का अनाज, 6 पर FIR...जानिये क्या है पूरा मामला
X

CG Ration Scam

By Chitrsen Sahu

65 Lakh Ka Ration Ghotala: सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से तीन राशन दुकानों में लाखों रुपए के सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) राशन घोटाले का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में खाद्य निरीक्षक की शिकायत पर स्व सहायता समूह के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 4 विक्रेताओं पर FIR दर्ज किया है। साथ ही पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

भौतिक सत्यापन में हुआ पूरे मामले का खुलासा

बता दें कि यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति घुटरापारा की ओर से अंबिकापुर के घुटरापारा में स्थित तीन राशन दुकानों का संचालन किया गया था। जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति की ओर से 1 सितंबर 2022 से 31 मार्च 2024 तक इन तीनोंं राशन दुकानों का संचालन किया गया था। इसके बाद 31 मार्च 2024 को भौतिक सत्यापन किया गया था, जिसमें इस पूरे मामले का खुलासा हुआ था।

नोटिस जारी करने के बाद भी जमा नहीं की गई राशि

जांच के दौरान पता चला कि चावल, शक्कर और चना के स्टॉक से 64 लाख 94 हजार का राशन गायब है। जिसके बाद खाद्य विभाग ने जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति घुटरापारा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 4 विक्रेताओं को राशि जमा करने के लिए नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद भी उन्होंने निर्धारित समय पर राशि जमा नहीं किया।

खाद्य अधिकारी के निर्देश पर FIR दर्ज

इसके बाद खाद्य अधिकारी के निर्देश पर खाद्य निरीक्षण ने जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति घुटरापारा के अध्यक्ष पवन सिंह, उपाध्यक्ष सुनिका पैकारा और विक्रेता फरहान सिद्दीकी, प्रिंस जायसवाल , सैफ अली और मुकेश यादव के खिलाफ FIR दर्ज कराया। इधर कोतवाली पुलिस ने भी मामले में FIR दर्ज करते हुए इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story