CG Raigarh News: बीजेपी महिला पार्षद के बेटे की शर्मनाक करतूत, 7 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, दो माह बाद गिरफ्तार...
CG Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बीजेपी पार्षद के बेटे की शर्मनाक करतूत सामने आई है। 24 वर्ष के आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीजेपी की महिला पार्षद के बेटे को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 7 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी युवक का नाम तेंदुलकर सहिस 24 वर्ष है।
घटना 18 अप्रैल 2025 की है। बीजेपी की महिला पार्षद के बेटे तेंदुलकर सहिस ने 7 साल की मासूम को घुमाने ले जाने के बहाने से अपने साथ ले गया और यहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोते रोते अपने घर पहुंची तो परिजनों उससे रोने का कारण पूछे। बच्ची ने खुद के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी अपने परिजनों को दी।
परिजन लोक लाज के डर से घटना की जानकारी कुछ दिनों तक किसी को नहीं दिये। करीब दो महीने बाद हिम्मत जुटाकर इसकी शिकायत उन्होंने खरसिया पुलिस चौकी में दर्ज कराये।
पुलिस ने नाबालिग के साथ हुये दुष्कर्म को गंभीरता से लिया और आरोपी को 18 जून को गिरफ्तार किया गया। पीड़ित बच्ची की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट और 6-सीएचएच 65 2-बीएनएस की धाराएं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
वहीं, खरसिया पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता का जान पहचान वाला है। लोक लाज के भय से पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। दो महिने बाद अपराध दर्ज कराया गया। मामले में तत्काल घेराबंदी कर पार्षद के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
