CG Police: दुल्हा बने प्रधान आरक्षक को पुलिस ने मंडप से किया गिरफ्तार, जानिये क्या किया है कांड...

CG Police: कबीरधाम। स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने तीन बेरोजगारों से नौकरी दिलवाने का झांसा दे लाखों रुपए वसूल लिए। रुपए लेकर नकली नियुक्ति पत्र थमा दिया। आरक्षक पर दुष्कर्म का भी आरोप है। आरोपी आरक्षक शादी करने वाला था। इसी दौरान शादी की रस्मों के बीच प्रधान आरक्षक को पुलिस ने मंडप से ही गिरफ्तार कर लिया। मामला बोडला थाना क्षेत्र का है।
प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह मरावी पुलिस विभाग की विशेष आसूचना शाखा एसआईबी में कवर्धा में पदस्थ हैं। उसने सेवादास मानिकपुरी, मुकेश मरकाम और संदीप मेरावी को नौकरी का झांसा दिया। प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह मरावी ने कहा कि विशेष आसूचना शाखा में आरक्षक के पद रिक्त है। उसकी अधिकारियों से तगड़ी सेटिंग हैं। यदि तुम लोग खर्चा करों तो मैं नियुक्ति पुलिस विभाग में करवा दूंगा।
उसने तीनों युवकों से रिश्वत के रूप में साढ़े आठ लाख रुपए वसूल लिए। रुपए वसूलने के बाद भी काफी समय तक नौकरी नहीं लगने पर जब तीनों ने दबाव बनाना शुरू किया तो उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र और मेडिकल परीक्षण आदेश व्हाट्सएप पर भेज दिया। विभाग में जाकर पता करने पर यह फर्जी निकला। तब तीनों ने फिर से प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह मरावी से संपर्क कर अपने रुपए वापस मांगे तो प्रधान आरक्षक ने राशि लौटाने से इंकार करते हुए गोली मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने प्रधान आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
एक युवती ने भी प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह मरावी के खिलाफ नौकरी लगवाने का झांसा दे शारीरिक शोषण करने और 6 लाख रुपए वसूलने की शिकायत की थी। शिकायत पर पुलिस ने अपराध कायम किया था।
एसआईबी के प्रधान आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लोकेशन मिलने पर पुलिस ने प्रधान आरक्षक के घर पर छापा मारा। इस दौरान प्रधान आरक्षक के शादी की रस्में चल रही थी। हल्दी रस्म के दौरान उसे हल्दी लगाया जा रहा था। शाम को बारात निकलनी थी। इसी दौरान पुलिस टीम आ धमकी। पुलिस को देखकर मेहमानों में भी कौतूहल मच गई। पुलिस ने आरोपी प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags
- CG Police
- CG Police news
- cg crime news
- cg Police arrested news
- cg prdhan aarkshk giraftar
- prdhan aarkshk news
- cg news
- chhattisgarh news
- npg news
- cg pradhan aarkshk giraftar
- pradhan aarkshk news
- Head Constable Bahadur Singh
- Kabirdham
- CG Special Intelligence Branch
- Kabirdham Marawi Police Department
- Constable Job Scam News
-
Home
-
Menu
