CG PAT-PPVT Entrance Exam: पीएटी-पीपीवीटी प्रवेश परीक्षाः महाविद्यायलों में प्रवेश 27 अप्रैल तक, जून की इस तारीख को प्रवेश परीक्षा, ऑनलाइन करें आवेदन...

CG PAT-PPVT Entrance Exam: रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा कृषि, विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय व कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हुतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा, दुर्ग तथा दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा, दुर्ग के अंतर्गत संचालित 33 कृषि महाविद्यालयों, 4 कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालयों, 17 उद्यानिकी महाविद्यालयों, 01 वानिकी महाविद्यालय, 01 खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, 01 पशु चिकित्सा महाविद्यालय, 01 दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, 01 मत्स्य पालन महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026 में दाखिले हेतु पी.ए.टी एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
इन प्रवेश परीक्षाओं हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 21 जून 2026 है। इन परीक्षाओं का आयोजन छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल नवा रायपुर द्वारा इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जावेगा।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
