CG Online Cricket Betting: रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का दुबाई कनेक्शन, रायपुर पुलिस ने गोवा से 5 सटोरिए समेत 7 को पकड़ा, 42 लाख को क्रिप्टो वाॅयलेट से संचालक तक पहुंचाए...
CG Online Cricket Betting: छत्तीसगढ़ की रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात ऑनलाइन क्रिकेट सटोरिए को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 5 आरोपी गोवा में बैठकर ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहे थे।

CG Online Cricket Betting: रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सटोरिए के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस की टीम ने गोवा में रेड कर 5 सटोरिए समेत 7 को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी विदेशों में भी ऑनलाइन क्रिकेट पैनल का संचालन कर रहे थे। सट्टा से कमाए गए अवैध धन को मुख्य संचालक तक भेजने के लिए पेमेंट गेट-वे पैनल का संचालन करते थे। जांच में पता चला है कि आरोपी प्रतीक कुमार व सैंफी कुछ दिनों पहले ही दुबई गए थे और वापस आने के बाद पेमेंट गेट-वे का काम कर रहे थे।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, 25 फरवरी को क्राइम की टीम को सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर मुक्तिधाम के पास स्थित खाली मैदान में कार सवार कुछ युवकों के द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है। इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और कार्रवाई करते हुये कार सवार आरोपियों को मौके से पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रतीक कुमार वाधवानी और सैन्की देवड़ा निवासी अमलीडीह न्यू राजेंद्र नगर के रूप में की गई। दोनों ने पूछताछ में बताया कि ऑनलाइनन बैटिंग साइट्स 23exch9.com, allpenalexch.com तथा 99.com व पैनल के द्वारा मास्टर आईडी बनाकर क्रिकेट सट्टा खिला रहे थे।
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके अन्य साथियों के द्वारा गोवा में बैठकर पैनलों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही गेट-वे व्हाट्सएप के द्वारा ग्राहकों से रूपयों के लेनदेन को विड्रोल किया जा रहा। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद रायपुर पुलिस की टीम ने गोवा में रेड की और 5 आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के द्वारा गेट-वे पैनल का संचालन किया जा रहा था। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, लैपटाॅप, समेत अन्य सामग्री जब्त की गई।
सटोरिए ने कबूल किया है कि ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने वालों को अलग-अलग बैटिंग साइट की मास्टर आइडी कमीशन बेस पर बिक्री करते थे। साथ ही अन्य राज्यों में चल रहे पैनलों की राशि के लेनदेन के लिए गेट-वे जयदेव ग्रुप व जेएमके ग्रुप के नाम पर व्हाट्सएप ग्रुप का संचालन करते थे।
431 म्यूल बैंक खातों का उपयोग
पकड़े गए सटोरिए सट्टे के रुपयों का लेनदेन के लिए 431 म्यूल बैंक खातों का उपयोग कर रहे थे। खातों से लिंक मोबाइल नंबरों को पुलिस द्वारा ब्लाॅक करावाया जा रहा है।
42 लाख सट्टे के मुख्य आरोपी तक पहुंचाई गई
पुलिस जांच में यह बातें सामने आई है कि सटोरिए ने सट्टे से प्राप्त 46500 क्रिप्टो करेंसी को क्रिप्टो वाॅयलेट के मांध्यम से संचालक तक पहुंचाये थे। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
आरोपियों के नाम
प्रतीक कुमार वाधवानी पिता स्व. दयालचंद 38 वर्ष निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
सैन्की देवड़ा पिता स्व. उत्तम चंद देवड़ा 39 वर्ष निवासी अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
धनंजय वैष्णव पिता स्व. श्याम सुंदर वैष्णव 33 वर्ष थाना उरगा जिला कोरबा।
साकेत जगवानी पिता राजकुमार जगवानी 26 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर।
प्रमोद कुमार ओरके पिता रामायण सिंह ओरके 31 वर्ष निवासी कोरबा।
प्रकाश चंद्र मिरी पिता छतराम मिरी 33 वर्ष निवासी जांजगीर-चांपा।
शंकर कुमार राम पिता लोचन राम 37 वर्ष निवासी मधुबनी जिला बिहार।
