Begin typing your search above and press return to search.

CG News: शिक्षक की हत्या खुलासाः इस वजह से आरोपी पड़ोसी ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने मर्डर को लेकर जारी किया प्रेसनोट

CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती में शिक्षक की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। साथ ही पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा है, जिसकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है।

CG News: शिक्षक की हत्या खुलासाः इस वजह से आरोपी पड़ोसी ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने मर्डर को लेकर जारी किया प्रेसनोट
X
By Sandeep Kumar

CG News: सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शिक्षक की हत्या कर जलाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतक दिव्यांग शिक्षक की हत्या उसके ही पड़ोसी ने की थी। पुलिस ने घटना को लेकर प्रेसनोट जारी किया है। साथ ही बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है।

नीचे पढ़ें पुलिस ने घटना को लेकर क्या कहा

पुलिस के मुताबिक, 18 मार्च को जैजेपुर थाना क्षेत्र के जर्वे गांव में एक व्यक्ति के अधजली लाश की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज 35 वर्ष के रूप में की गई।

जमीन विवाद में हत्या

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मृतक देवानांद भारद्वाज 35 वर्ष का गांव के ही टिमन लाल मनहर से जमीन विवाद चल रहा था। 18 मार्च की शाम देवानंद भारद्वाज अपनी ट्राइसाइकिल पर सवार होकर घुमने निकला था, इसी दौरान घात लगाए आरोपी टिमन लाल ने शिक्षक के गले पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दिया। घटना के बाद आरोपी शिक्षक के शव को घसीटते हुए जिस खेत को लेकर विवाद चल रहा था, उसी जगह ले जाकर आग लगा दिया था।

खेत में आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, आरोपी ग्रामीणों को देखकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले में धारा 103, 238 बीएनएस की धारा कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इधर, हत्या के बाद से आरोपी टिमन लाल मनहर फरार है, जिसकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है। सक्ती जिला पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेजा जाएगा।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story