Begin typing your search above and press return to search.

CG News: रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी की मिली लाश, हत्या की आशंका, 8 दिन से थे लापता, मचा हड़कंप...

CG News: छत्तीसगढ़ में रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बुजुर्ग पिछले 8 दिनों से मुंगेली से लापता थे और उनका शव कवर्धा में मिला।

CG News: रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी की मिली लाश, हत्या की आशंका, 8 दिन से थे लापता, मचा हड़कंप...
X
By Sandeep Kumar

CG News: मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी दामोदर सिंह राजपूत पिछले 8 दिनों से लापता थे। परिजनों ने उनके गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। बुजुर्ग की तलाश पुलिस कर ही रही थी, इसी बीच उनका शव कवर्धा में मिला। घटना लोरमी क्षेत्र की है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, नवरात्रि में दुर्गा पूजा के दौरान दामोदर सिंह 21 मार्च की सुबह लगभग 10 बजे अपने गांव झाफल जाने के लिए निकले थे। इसी बीच वो लापता हो गए। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत लालपुर थाने में दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और बुजुर्ग की तलाश शुरू की। इसी दौरान लावारिस हालत में उनकी बाइक मिली। वाहन में उनका बैग भी लटका हुआ था। पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त की और बुजुर्ग की तलाश शुरू की।

इसी बीच कवर्धा जिले के पंडरिया के जंगल में बुजुर्ग की लाश मिली। आरोपियों ने हत्या करने के बाद बुजुर्ग के शव को छुपाने की कोशिश की थी। पुलिस की टीम ने दो संदेहियों को पकड़ा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आशंका जाता रही है कि बुजुर्ग का अपहरण कर कवर्धा में हत्या की गई, फिर आरोपियों ने शव को छुपाने की कोशिश की।

संपत्ति विवाद

बताया जा रहा है कि मृतका का परिवार के लोगों से संपत्ति विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज है। फिलहाल, हत्या किसने की और इसके पीछे का कारण क्या था? इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

वहीं, पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story