CG News: कबीरधाम में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को नहीं पकड़ पाई पुलिस, अब पता बताने वाले को मिलेगा 10 हजार का नगद पुरस्कार...

CG News: कबीरधाम। कबीरधाम जिले में आदिवासी युवती से गैंगरेप के आरोपियों को घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं पकड़ पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी को लेकर आदिवासी सामाज के लोगों ने आज सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी की। गिरफ्तारी को लेकर बढ़ते दबाव के चलते जिले के एसपी ने फरार तीनों आरोपियों पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है।
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों का पता बताने वाले व्यक्ति को एसपी 10 हजार की नगद राशि देकर पुरस्कृत करेंगे। साथ ही आरापियों की जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। एसपी धमेंद्र सिंह ने जानकारी देने वालों के लिए तीन दुरभाष नंबर भी जारी किया हैं, जिस पर आरोपियों के बारे में जानकारी दी जा सकती है।
जानिए घटना
दरअसल, घटना बुधवार देर रात की है। कार सवार तीन लोगों ने युवती का अपहरण किया और फिर कार के अंदर दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गये। युवती देर रात थाने में फोन कर खुद के साथ हुई आपबीती की शिकायत की। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिनकी तलाश लगातार कबीरधाम पुलिस कर रही है।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो वे लोग बड़ा आंदोलन करेंगे।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
