Begin typing your search above and press return to search.

CG News: सीएससी सेंटर में डेटोनेटर ब्लास्ट, एक साथ चार विस्फोट से मचा हड़कंम, मौके पर पुलिस

CG News: छत्तीसगढ़ के सीएचसी सेंटर में डेटोनेटर फटने से हड़कंप मच गया। एक साथ चार डेटोनेटर में विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई।

CG News: सीएससी सेंटर में डेटोनेटर ब्लास्ट, एक साथ चार विस्फोट से मचा हड़कंम, मौके पर पुलिस
X
By Sandeep Kumar

CG News: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के सीएचसी सेंटर में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक चार विस्फोट हुआ। ब्लास्ट से दुकान में रखी सामाग्री कुर्सी, टेबल, कम्प्यूटर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों से ब्लास्ट के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

दरअसल, भुपेन्द्र कुमार साहू ने थाना शिवरीनारायण में शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम बनाहिल में स्टेट बैंक के बगल में रघुवीर चाल में वो किराए के मकान में रहता है। मकान के पास ही उसकी वेदान्त सर्विस के नाम से सीएससी सेंटर है। 4 अप्रैल की रात 11ः45 बजे जब वो घर पर था, तभी उसे दुकान के शटर खोलने और बंद करने की आवाज सुनाई दी।

भुपेन्द्र कुमार दुकान पहुंचा और शटर उठाकर देखा तो अंदर कुछ जल रहा था। दुकान के अंदर चार डेटोनेटर गुथा हुआ रखा हुआ था, जिसे अनन-फानन में दुकान के बाहर फेंकने पर जोरदार ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सीएससी सेंटर के संचालक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

ब्लास्ट की घटना में सीएससी सेंटर में रखे कम्प्यूटर, सीपीयू, कुर्सी, रेक, प्रिंटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, सीएससी सेंटर के संचालक का बांया पैर चोंटिल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।

पुलिस ने मामले में धारा 109 1, 324 4, बीएनएस, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने मामले में दो को हिरासत में लिया है। पुलिस ने टीम पकड़े गए लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

फिलहाल, घटना के पीछे किसका मकसद था और आरोपी डेटोनेटर के जरिए क्या करना चाहते थे। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही घटना की असल वजह सामने आ पाएगी।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story