Begin typing your search above and press return to search.

CG News: चार पुलिसकर्मी सस्पेंडः पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, एसपी का सख्त एक्शन...ड्यूटी में तैनात लापरवाह कांस्टेबलों पर गिरी गाज

CG News: छत्तीसगढ़ में पुलिस कस्टडी से आरोपी के फरार हो जाने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्यूटी में तैनात चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

CG News: चार पुलिसकर्मी सस्पेंडः पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, एसपी का सख्त एक्शन...ड्यूटी में तैनात लापरवाह कांस्टेबलों पर गिरी गाज
X
By Sandeep Kumar

CG News: सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस हिरासत से फरार मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की हैं, उनमें प्रधान आरक्षक अनुप खलखो, आरक्षक रामनिवास उरांव, आरक्षक बज्नसेन लहरे और आरक्षक कामता मार्चे शामिल है।

जानिए पूरा मामला

दअरसल, थाना जैजैपुर में धारा 454, 380 आईपीसी के आरोप में आरोपी सुरेंद्र पटेल निवासी औराईकला चौकी नैला को हिरासत में लिया गया था। आरोपी को 18 मार्च की रात 9 बजे थाना जैजैपुर लाया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। साथ ही आरोपी की सुरक्षा के लिए थाने के प्रधान आरक्षक खलखो, आरक्षक अनुप खलखो, रामनिवास उरांव और बज्नसेन लहरे की ड्यूटी लगाई गई थी।

चार आरोपी फरार

पुलिसकर्मियों की लापरवाही का फायदा उठाकर आरेापी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी के भाग जाने की सूचना जैसे ही एसपी को हुई तो उन्होंने कार्रवाई करते हुए मामले में ड्यूटी में तैनात चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस बाबत एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आदेश भी जारी किया है। चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर रक्षित केंद्र सक्ती संबंध किया गया है। निलंबन के दौरान कर्मचारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

वहीं, सक्ती पुलिस फरार आरोपी की खोजबीन कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

नीचे देखें आदेश




Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story