CG News: जवानों को बड़ी सफलता, मारा गया खूंखार नक्सली लीडर बालकृष्ण, 10 माओवादियों का एनकाउंटर, 1 करोड़ का था इनाम
CG News: CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में जवानों ने मुठभेड़ में खूंखार नक्सली लीडर समेत 10 माओवादियों को ढेर कर दिया है। मौके से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में नक्सली हथियार बरामद किया है।

CG News: रायपुर-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें टाॅप नक्सली लीडर व 1 करोड़ का इनामी मोडेल बालकृष्ण भी शामिल है। गरियाबंद पुलिए ने मुठभेड़ की पुष्टी की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ खत्म हो चुकी है। मौके से कई ऑटोमैटिक वेपन समेत अन्य हथियार बरामद किये गये है। जवानों के द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है।
मैनपुर के जंगल में मुठभेड़
दरअसल, गरियाबंद जिले की पुलिस को मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। इस जानकारी के बाद एसटीएफ, कोबरा कटालियन और राज्य पुलिस के जवान अभियान पर निकले थे।
जवानों को देखकर मैनपुर के जंगल में छुपे माओवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से चली गोलीबारी में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले।
10 नक्सली मारे गए
मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मृत माओवादियों में मोडेम बालकृष्ण शामिल है। जंगल में नक्सलियों के शव पड़े हुये है। जवानों ने कई ऑटोमैटिक वेपन बरामद किया गया है। अभी भी सर्च अभियान जारी है। फिलहाल, जंगल में सर्च अभियान जारी है। सर्चिंग के बाद मुठभेड़ की जानकारी गरियाबंद पुलिस के द्वारा दी जाएगी।
