Begin typing your search above and press return to search.

CG News: बच्चे को बेरहमी से मारने वाला अंबुजा अदानी सीमेंट का गार्ड गिरफ्तार, आम तोड़ने पर बच्चे को उठाकर दो बार जमीन पर पटका...

CG News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आम तोड़ने पर बच्चे को जमीन पर पटकने वाले गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

CG News: बच्चे को बेरहमी से मारने वाला अंबुजा अदानी सीमेंट का गार्ड गिरफ्तार, आम तोड़ने पर बच्चे को उठाकर दो बार जमीन पर पटका...
X
By Sandeep Kumar

CG News: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में दिल दहला देने वाली घटना के अंबुजा अदानी सीमेंट प्लांट के गार्ड को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। घटना को लेकर लोगों में जमकर आक्रोश पैदा हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर भी दबाव था, जिसके बाद आरोपी गार्ड को पकड़ा गया। अंबुजा अदानी सीमेंट प्लांट के गार्ड ने आम तोड़ने पर नाबालिग बच्चे को बेरहमी से मारा था। घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आरोपी का नाम श्रीराम पाण्डेय है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बीते शनिवार 21 मार्च की शाम पांच बजे कार्तिक साहू का छोटा भाई आम तोड़ने के लिए अंबुजा अदानी सीमेंट प्लांट परिसर गया था। नाबालिग आम तोड़ रहा था, इसी बीच गार्ड वहां आ गया और बच्चे से मारपीट करते हुए उसे उठाकर दो बार जमीन पर पटक दिया।

इस घटना में बच्चा बेहोश होकर जमीन पर ही पड़ा रहा। घटना के दौरान प्लांट के दीवार के बाहर खड़े लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ।

घटना से आक्रोशित परिजनों और आम लोगों ने आरोपी गार्ड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले में जमकर राजनीति भी हुई। दबाव बढ़ने लगा तो गार्ड के पक्ष में खड़े लोगों ने पीड़ित बच्चे के परिजनों को रूपए देने का लालच भी दिया, लेकिन परिजनों ने रूपए लेने से इनकार कर दिया और पुलिस से मांग की कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाए।

लोगों के बढ़ते दबाव के चलते आरोपी गार्ड को आखिरकार बलौदाबाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 256/2026 धारा 296,351(2),115(2),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी का नाम

श्रीराम पाण्डेय 33 साल सिक्योरिटी गार्ड अंबुजा अदानी सीमेंट।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story