CG Naxal Muthabhed: जवान शहीद, तीन नक्सली ढ़ेर, अबुझमाड़ के जगंलों में चल रही मुठभेड़...
CG Naxal Muthabhed: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बाॅर्डर पर चल रहे नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गए। वहीं, तीन नक्सलियों को सुरक्षाबलों की टीम ने मार गिराया है।

npg.news
CG Naxal Muthabhed: बीजापुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में सी-60 के एक जवान शहीद हो गए। वहीं, तीन नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों की टीम ने मौके से हथियार भी जब्त किया है।
दरअसल, यह मुठभेड़ पंखाजूर क्षेत्र के छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र् सीमावर्ती क्षेत्र में चल रही है। सुरक्षाबलों को अबुझमाड़ के सीमावर्ती जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस सूचना पर जवानों की सर्चिंग अभियान पर जंगल निकली थी। जवानों को जंगल में आते देख नक्सलियों ने अंधाधूंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की।
दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गए। वहीं, जवानों भी तीन माओवादियों को मार गिराया है। आज सुबह घटनास्थल से अब तक कुल 3 माओवादी (2 पुरुष और 1 महिला) के शव हासिल किए गए है। मौके से 1 AK-47 तथा 1 SLR हथियार जब्त किए गए हैं। तीनों माओवादियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
जख्मी C-60 जवान दीपक चिन्ना मड़ावी, उम्र 38 वर्ष, वर्तमान निवासी अहेरी तथा मूल निवासी मांड्रा, दामरांचा, तहसील अहेरी को आज तड़के अबुझमाड़ के घने जंगल से हेलीकॉप्टर की मदद से उपजिल्हा अस्पताल भामरागढ़ लाया गया था। दुर्भाग्यवश, अभियान के दौरान लगी चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई है और उन्हें वीरगति प्राप्त हुई है।
इस अभियान के दौरान एक अन्य जवान जोगा मड़ावी, निवासी किष्टयापल्ली को रात में गोली लगने से जख्मी होने की सूचना है। उन्हें भी हेलीकॉप्टर की सहायता से बाहर निकालकर भामरागढ़ लाया गया है। वर्तमान में उनकी हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही हेलीकॉप्टर से गड़चिरोली लाया जाएगा।
