Begin typing your search above and press return to search.

CG में सनसनीखेज वारदातः प्रेमिका और उसकी सहेली से दुष्कर्म, प्रेमी ने जंगल में दिया घटना को अंजाम, जानिए पूरा मामला

Raigarh Crime: छत्तीसगढ़ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी युवक ने प्रेमिका और उसकी सहेली के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दोनों की शिकायत पर दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

CG में सनसनीखेज वारदातः प्रेमिका और उसकी सहेली से दुष्कर्म, प्रेमी ने जंगल में दिया घटना को अंजाम, जानिए पूरा मामला
X
By Sandeep Kumar

Raigarh Crime: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रेमी ने प्रेमिका से जबरदस्ती दुष्कर्म के बाद उसकी सहेली से भी बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद शिकायत करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी आरोपी ने दी थी। वारदात से सहमी पीड़िताओं की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के एक सहयोगी को भी पकड़ा है।

प्रेमिका और उसकी सहेली से दुष्कर्म

दरअसल, 16 फरवरी को दो नाबालिक बालिकाओं ने अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर थाना लैलूंगा में आरोपी प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना की जानकारी एसएसपी शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल एसडीओपी धरमजयगढ़ को जाँच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू की। घटना के 12 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा व घटना में सहयोगी आरोपी जयकिशन धोबा को हिरासत में लिया गया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सोशल मीडिया पर जान पहचान

जानकारी के मुताबिक दोनों पीड़िताएं आपस में सहेली हैं। 17 वर्षीय बालिका ने लिखित आवेदन पेश कर बताया कि उसका दिसंबर 2025 में ओमप्रकाश पैंकरा से मोबाइल के माध्यम से परिचय हुआ था। आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का प्रलोभन दिया।

14 फरवरी को आरोपी ने लड़की को लैलूंगा मिलने बुलाया। लड़की अपनी सहेली (16 वर्षीय) के साथ पत्थलगांव होते बस से लैलूंगा पहुंची। अटल चौक लैलूंगा पर आरोपी राहुल अपने दोस्त जयकिशन धाबो के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG 13 MU 3456 से दोनों को लेने आया।

चारों ग्राम सोनाजोरी गए, जहां रात में आरोपी प्रकाश और उसके साथी चारों एक बाइक से सोनाजोरी जंगल गये। वहां मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा ने पहले उसकी कथित प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया, फिर उसकी सहेली के साथ भी दुष्कर्म किया और घटना किसी को बताने पर मारपीट की धमकी दी थी।

दोनों पीड़िताओं द्वारा अलग-अलग आवेदन पेश कर थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जानिए दर्ज अपराध

अपराध क्रमांक 50/2026 — धारा 70 भारतीय न्याय संहिता एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट

अपराध क्रमांक 51/2026 — धारा 70 भारतीय न्याय संहिता एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट

आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा ने पूछताछ में दोनों युवतियों के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया है, जबकि जयकिशन धोबा घटना में सहयोगी पाया गया। आरोपियों से एक घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल CG 13 MU 3456 जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा पिता सुवर्धन पैंकरा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम किलकिला, थाना लैलूंगा (मुख्य आरोपी)

2. जयकिशन धोबा पिता भगवती धोबा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम टुरटुरा, थाना लैलूंगा

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

बच्चों के विरुद्ध दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध स्वीकार नहीं । आगे भी ऐसे संवेदनशील मामलों में पुलिस त्वरित गिरफ्तारी व कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

12 घंटे के भीतर दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट के संगीन अपराध में आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव, संध्या रानी कोका, प्रधान आरक्षक नन्द कुमार पैंकरा, आरक्षक चमर साय, राजू तिग्गा, जितेंद्र कुर्रे, सुमीत एक्का, गोविंद बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story