CG में हेरोइन का पाकिस्तान कनेक्शन! रायपुर पुलिस ने पंजाब में रेड कर मुख्य सप्लायर समेत नशे के चार बड़े सौदागरों को दबोचा, डाक पार्सल और ट्रक ड्राइवरों से करवाते थे सप्लाई, विदेशी पिस्टल भी जब्त
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने हेरोइन तस्करी गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने चार बड़े सप्लायर को पंजाब से गिरफ्तार किया है।

रायपुर। पंजाब से चलने वाले हेरोइन तस्करी सिंडेकेट का खुलासा रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने किया है। गिरफ्तार 4 आरोपियों के कब्जे से एक विदेशी बरेटा पिस्टल बरामद की गई है। आरोपी पिस्टल साथ में रखकर हेरोइन की तस्करी करते थे। आरोपियों का सीधा संपर्क पाकिस्तान से सटे पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय बड़े तस्करी नेटवर्क से था। पंजाब से हेरोइन को डाॅक पार्सल व ट्रक ड्राइवर से सांठ-गांठ कर रायपुर में सप्लाई करते थे।
दरअसल, रायपुर पुलिस पिछले कुछ समय से हेरोइन चिट्टा की तस्करी और सप्लाई करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पूर्व में कुछ आरोपियों को पकड़ा गया था, जिनका कनेक्शन पंजाब से था। आरोपी पंजाब के मुख्य सप्लायर से ड्रग्स मंगवाकर रायपुर की बड़ी पार्टियों समेत अन्य जगहों पर डिलीवरी करते थे। आरोपियों से पूछताछ के बाद से ही रायपुर कमिश्नरेट पुलिस मुख्य सप्लायर को पकड़ने में जुटी हुई थी।
इसी बीच पुलिस की टीम ने पाब्लो गैंग के रूपिंदर को ड्र्ग्स के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ में मुख्य सप्लायर कवलजी सिंह पन्नू के बारे में जानकारी मिली थी। पन्नू पाकिस्तान से सटे पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय तस्कर नेटवर्क से सीेधे हेरोइन खदीदता था।
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बीना देरी किए पंजाब में रेड कर आरोपी कवलजी सिंग पन्नू समेत चार तस्करों को को धर-दबोचा गया। पूछताछ में पन्नू ने खुलासा किया कि वो तस्करी नेटवर्क से हेरोइन खरीदकर डाॅक पार्सल और ट्रक ड्राइवरों को लालच देकर उनके माध्यम से रायपुर में माल की सप्लाई करता था। आरोपी पन्नू के खिलाफ रायपुर, पंजाब समेत कई थानों में एनडीपीएस के तहत अपराध दर्ज है। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी अपने साथ हर वक्त एक बरेटा पिस्टल भी रखता था।
रूपिंदर और पन्नू दोनों आरोपी खुद हेरोइन की तस्करी नहीं करते थे, बल्कि कूरियर व ट्रक ड्राइवरों के माध्यम से रायपुर में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपी राज ने पुलिस को बताया कि हेरोइन की तस्करी के लिए उन ट्रक चालकों की मदद लेते थे, जो व्यापारिक माल को पंजाब से छत्तीसगढ़ तक लाते-लेजाते थे। जांच एजेंसिया भी इन पर शक नहीं कर पाती थी।
आरोपियों के कब्जे से 11.82 गाम हेरोइन, पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोबाइल जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम
कवलजीत सिंह पन्नू पिता मेहताब सिंह, तरसेम सिंग उर्फ साजन पिता साहिब सिंग, विक्की सिंग पिता चिमन लाल, जनक राज पिता चिमन लाल को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये चारों आरोपी पंजाब के रहने वाले है।
रायपुर के इन थानों में अपराध है दर्ज
थाना कबीर नगर, आमानाका, थाना डीडी नगर में अपराध दर्ज है।
