Begin typing your search above and press return to search.

CG में बीजेपी नेता से 41.30 लाख की ठगी, निगम मंडल में अध्यक्ष बनाने के नाम पर ठगों ने ऐसे लगाया चूना...

CG News: छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता से 41.30 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित नेता ने खुद के साथ हुई धोकाधड़ी की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित नेता की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

CG में बीजेपी नेता से 41.30 लाख की ठगी, निगम मंडल में अध्यक्ष बनाने के नाम पर ठगों ने ऐसे लगाया चूना...
X
By Sandeep Kumar

CG News: कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में बीजेपी नेता को निगम मंडल में अध्यक्ष बनाने के नाम पर ठगों ने 41.30 लाख का चूना लगा दिया। पीड़ित नेता का नाम संतोष कटारिया हैं और केशकाल कोर ग्रुप के सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष है। पीड़ित ने ठगी की शिकायत केशकाल थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर जांच कार्रवाई में जुुट गई है।

ये पूरा मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। ठगी के शिकार हुये पीड़ित नेता संतोष कटारिया ने थााने में दी शिकायत में बताया कि उनकी मुलाकत कुछ समय पहले काजल जोशी उर्फ कोमल इंगुले और रायपुर निवासी राजीव सोनी से हुई थी। राजीव सोनी ने ही काजल जोशी नामक महिला से मिलवाया था। 12 अगस्त 2024 को जब फिर से महिला से मुलाकत हुई तो उसने खुद को नागपुर व दिल्ली की निवासी व आरएसएस, केन्द्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ के मंत्रियां से जान पहचान होना बताई थी।

महिला ने भाजपा नेता संतोष कटारिया को झांसे में लेकर खनिज निगम का चेयरमैन/अध्यक्ष बनाने की बात कही। इसके एवज में महिला ने तीन करोड़ की मांग की। पीड़ित नेता अध्यक्ष बनने के लालच में महिला को 2024 को नगद कैश 20 लाख रूपये दे दिये। फिर अलग-अलग किस्तों में कूल 41 लाख 30 हजार दे दिये।

थोड़े दिनों बाद बीजेपी ने निगम मंडलों की नियुक्ति की, जिसमें उनका नाम नहीं होने पर उन्होंने महिला से रूपये वापस मांगे। महिला ने बीजेपी नेता को घुमाना शुरू कर दिया। इसके बाद नेताजी जब भी फोन करते तो महिला का मोबाइल नंबर बंद आने लगा।

खुद के साथ हुई ठगी की जानकारी मिलने के बाद नेताजी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story