Begin typing your search above and press return to search.

CG Opium Kheti: CG के खेतों में अनाज की जगह उग रही थी 2 करोड़ की अफीम, 18 क्विंटल अफीम के साथ धरे गए 2 आरोपी

CG Opium Kheti: बलरामपुर के कोरंधा क्षेत्र के ग्राम तुर्रीपानी खजुरी में अवैध रूप से की जा रही मादक पदार्थ अफीम की खेती के मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया...

CG Opium Kheti: CG के खेतों में अनाज की जगह उग रही थी 2 करोड़ की अफीम, 18 क्विंटल अफीम के साथ धरे गए 2 आरोपी
X
By Sandeep Kumar

CG Opium Kheti: बलरामपुर। बलरामपुर जिले के कुसमी के त्रिपुरी ग्राम में मिले अफीम की खेती के बाद कोरंधा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्रीपानी में भी पुलिस ने अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए करोड़ों की अफीम पकड़ी। साथ में दो अरोपियों को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों के द्वारा 1.47 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, कोरंधा क्षेत्र के ग्राम तुर्रीपानी खुजुरी में अफीम की खेती करने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और एसपी वैभव बेंकर मौके पर पहुंचे तो करीब 1.47 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भी पकड़ा। दोनों आरोपी पुलिस को आते देखकर भाग रहे थे। इसी दौरान घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सहादुर नगेशिया 34 वर्ष और दुईला नगेशिया 40 वर्ष के रूप में हुई। दोनों आरोपी ग्राम खजुरी के ही निवासी है।


पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 1.47 एकड़ जमीन पर 18 क्विंटल अफीम जब्त किया गया। जब्त अफीम की कीमत दो करोड़ से ज्यादा आंकी गई है। आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 18 के तहत कार्रवाई की गई।


कलेक्टर कटारा ने बताया कि ''मुखबीर से अफीम की खेती की सूचना प्राप्त होन पर राजस्व, पुलिस, वन विभाग और पंचायत की टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण करने पर जांच के दौरान अफीम की खेती होना पाया गया, जिस पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत सभी ऐजेंसियों को सम्मिलित करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कार्यवाही की गई। इस दौरान अफीम के जड़, तना, फूल, पत्ती, फल को जब्त कर तौल किया गया, जिसका वजन 18 क्विंटल 83 किलोग्राम, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है। जिस पर एनडीपीएस की धारा 8 एवं 18 के तहत कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज की गई है और 2 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।''

कलेक्टर कटारा ने बताया कि ''जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में जंगलों के बीच 1.47 एकड़ के रकबे पर छोटे-छोटे खेतों में अफीम की खेती की जा रही थी, जो झारखण्ड सीमा से लगा हुआ है। जहां बाहरी व्यक्तियों द्वारा अफीम की खेती की जा रही थी। जिस पर पुलिस के द्वारा विस्तृत विवेचना कर एण्ड-टू-एण्ड कार्यवाही कर रही है।''

कलेक्टर ने बताया कि ''जिले के संपूर्ण क्षेत्रों एवं विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में राजस्व एवं वन विभाग की भूमियों तथा लोगों के निजी भूमि व खेतों का राजस्व, पुलिस, वन विभाग एवं पंचायत की संयुक्त टीम के द्वारा सघन निरीक्षण कर जांच किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, भण्डारण, परिवहन करते पाये जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।''

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खेती या गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन या पुलिस का सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके। सूचना देने वाले की जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story