Begin typing your search above and press return to search.

CG Kabirdham News: देखें Video: पहली बार CG में पांच करोड़ का गांजा जब्त, नागालैंड की पासिंग कंटेनर के अन्दर गुप्त चैंबर में छुपाए थे 9 क्विंटल गांजा...

CG Kabirdham News: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच करोड़ का गांजा जब्त किया है। पकड़े गए गांजे का वजन कुल 9 क्विंटल है।

CG Kabirdham News: देखें Video: पहली बार CG में पांच करोड़ का गांजा जब्त, नागालैंड की पासिंग कंटेनर के अन्दर गुप्त चैंबर में छुपाए थे 9 क्विंटल गांजा...
X
By Sandeep Kumar

CG Kabirdham News: कबीरधाम। छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने अवैध गांजे पर अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा जब्त किया है। आरोपी तस्कर नागालैंड की पासिंग कंटेनर में गुप्त चैंबर बनाकर गांजा लेजा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने गांजे से भरे कंटेनर को पकड़ा। वाहन के अंदर 30-30 किलो की 30 बोरियां थी, जिसमे करीब 900 किलो गांजा को जब्त किया गया। कबीरधाम पुलिस की गांजा तस्करों के खिलाफ अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

जानिए पुलिस ने कैसे पकड़ा

दरअसल, कबीरधाम पुलिस को सूचना मिली थी कि गांजे से भरा कंटेनर कबीरधाम जिले से गुजरने वाला है। इस सूचना को एसपी ने गंभीरता से लिया और थाना चिल्फी पुलिस को घेंराबंदी कर कंटेनर को पकड़ने के निर्देश दिए।

पुलिस ने चिल्फी थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर कंटेनर को रूकवाया और वाहन की तलाश ली। तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर गुप्त चैंबर मिला। चैंबर को खुलवाया गया तो उसके अंदर का नाजारा देख पुलिस भी सन्न रह गई।

चैंबर के अंदर 30-30 किलों की 30 बोरियां थी। बोरियों में करीब 900 किलों गांजा था। पुलिस ने वाहन सवार राजस्थान के भरतपुर निवासी आयाज खान, को पकड़ा।

आरोपी ने पूछताछ में गांजा को ओड़िशा से लाना स्वीकार किया है। आरोपी ने कबूल किया है कि वो इस गंजे को ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे गांजे के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही गांजा तस्कर के मुख्य आरोपी के संबंध में भी पता लगाया जा रहा है।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story