Begin typing your search above and press return to search.

CG Hydroponic Weed: पहली बार समुद्री गांजा पकड़ाया, दिखने में ब्रोकली सब्जी की तरह, एक किलो की कीमत है 1 करोड़, जानिए आम गांजा से कितना है अलग...

CG Hydroponic Weed: छत्तीसगढ़ में पहली बार पुलिस ने हाइड्रोपोनिक वीड गांजा पकड़ा है। इस गांजे को मिट्टी में नहीं बल्की खास फार्म या समुद्र में उगाया जाता है। हाइड्रोपोनिक वीड सामान्य गांजे की तुलना में अधिक नशीला और महंगा होता है। नशेड़ी युवक इसे सिगरेट या सिगार पेपर में भरकर इस्तेमाल करते है। भारत में इस गांजे की खेती पर प्रतिबंध है।

CG Hydroponic Weed: पहली बार समुद्री गांजा पकड़ाया, दिखने में ब्रोकली सब्जी की तरह, एक किलो की कीमत है 1 करोड़, जानिए आम गांजा से कितना है अलग...
X
By Sandeep Kumar

CG Hydroponic Weed: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस की टीम ने पहली बार ब्रोकली की तरह दिखने वाला हाइड्रोपोनिक वीड गांजा जब्त किया है। साथ ही दो तस्करों को भी पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 4 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि बोरसी रोड स्थित बीज विकास निकाम के पास, रूआबांधा भिलाई क्षेत्र में कुछ युवकों के द्वारा अवैध मादक पदार्थ रखकर बिक्री कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध दो युवकों को पकड़ा।

तलाशी में गांजा देख पुलिस रह गई हैरान

पुलिस ने जब दोनों युवकों की तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से हाइड्रोपोनिक वीड गांजा जब्त किया गया। हाइड्रोपोनिक गांजा दिखने में तो ब्रोकली सब्जी के सामान दिखता है, लेकिन इसका नशा आम गांजा से काफी ज्यादा होता है। इतना ही नहीं एक किलो हाइड्रोपोनिक गांजे की कीमत 1 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से गांजा कहां से लाया गया था? और किसे डिलीवरी की जा रही थी? इस संबंध में आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

मामले मेें दुर्ग पुलिस ने अपराध क्रमांक 155/2026 धारा 20(ख), 27(ए), 29 NDPS Act के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी की जा रही है।

आरोपी का नाम

1. विक्रम साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी मोंगरा 101 फेस बी, तालपुरी, भिलाई

2. यश विश्वकर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी एमआईजी 1/982, हुडको, भिलाई, जिला दुर्ग

जब्त सामग्री

1. लगभग 02 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 1,00,000/)

2. 2.3 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा (अनुमानित कीमत 10,000/)

3. चिलम, रोलिंग पेपर (गोगो पेपर), लाईटर

4. सिगरेट एवं बीड़ी

5. 01 नग मोबाइल फोन कीमती 25,000

6. नगदी रकम 40,0000

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story