CG Double Murder: पति ने टंगिया से पत्नी और बेटी पर किया हमला, दोनों की मौत...मचा हड़कंप
CG Double Murder: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोपी पति ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

CG Double Murder: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सनकी युवक ने पत्नी और बेटी पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद मौके पर मैनपाट पुलिस पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डबल मर्डर की वारदात के बाद इलाके में सनसनी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, घटना कमलेश्वर थाना क्षेत्र का है। आरोपी युवक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। आये दिन इसी बात को लेकर विवाद भी करता था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। पत्नी जब लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरी तो वहां मौजूद 5 वर्षिय बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
घटना की जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों मां-बेटी की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद आरोपी खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस और ग्रामीणों ने उसे छप्पर तोड़कर पकड़ लिया। मृतिका की पहचान नर्मदापुर के मांझपारा गांव निवासी संझई माझी 32 वर्ष और प्रियंका माझी 7 वर्ष के रूप में की गई। आरोपी का नाम सुशील माझी 34 वर्ष है।
पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक ने हत्या की बात कबूल कर ली है। इधर, पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।