Begin typing your search above and press return to search.

CG Crime News: युवक ने ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, लड़की ने दूसरी बार शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तो कर दिया VIDEO वायरल

CG Crime News: आरोपी युवक ने लड़की का KISS करते वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल कर रेप किया। दूसरी बार जब शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाया तो लड़की ने इनकार कर दिया। युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG Crime News: युवक ने ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, लड़की ने दूसरी बार शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तो कर दिया VIDEO वायरल
X
By Radhakishan Sharma

CG Crime News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर में ब्लैकमेल कर रेप का मामला सामने आया है। युवक ने 16 साल की नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर KISS किया और चुपके से वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और लड़की से रेप किया। आरोपी युवक ने रेप का भी वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद आरोपी युवक ने लड़की से फिर शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड की। लड़की ने दोबारा संबंध बनाने से इंकार कर दिया। आरोपी युवक ने वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। नाबालिग के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की लड़की स्कूली छात्रा है। जरहाभाठा मिनी बस्ती में रहने वाले राजबीर दास उर्फ राज मानिकपुरी (19) से उसकी दोस्ती थी। दोस्ती का फायदा उठाकर युवक 10 अक्टूबर को नाबालिग से मिलने उसके घर गया। उस वक्त लड़की के घर में कोई नहीं था। इसी दौरान उसने नाबालिग को KISS किया और वीडियो बना लिया।

कुछ दिनों बाद युवक युवती से सेक्स का डिमांड करने लगा। युवती ने जब इनकार किया तो वीडियो दिखाकर धमकाया।

धमकी और ब्लैकमेलिंग से घबराई लड़की विरोध नहीं कर पाई। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी युवक ने 17 अक्टूबर को घर में लड़की से रेप किया। आरोपी ने इस दौरान का भी अश्लील वीडियो बना लिया। उसने लड़की को धमकी दी कि इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देगा।

घटना के सात दिन बाद युवक ने लड़की को मिलने बुलाया। इस दौरान वह फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। लड़की के मना करने पर युवक ने वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने उसकी बात नहीं मानी, तब युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

लड़की की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी राजबीर दास उर्फ राज मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

आरोपी


सिविल लाइन थाना के टीआई एसआर साहू ने बताया कि राजबीर मिनी बस्ती में रहता है। वह एक नाबालिग लड़की से बात करता था। एक दिन वह लड़की के घर गया और उसके साथ गलत हरकत करते हुए उसकी फोटो ले ली।

इसके बाद वह लड़की को बहला-फुसलाकर नया बस स्टैंड, सिरगिट्टी ले गया। वहां वह उसे एक अंजान घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने इस घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story