Begin typing your search above and press return to search.

CG Crime News: युवक की गला रेतकर हत्या, पहचान छुपाने चेहरे पर कई वार, जंगल में मिली लाश, मचा हड़कंप

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव खून से सनी हालत में जंगल में मिला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जाँच की जा रही है।

CG Crime News: युवक की गला रेतकर हत्या, पहचान छुपाने चेहरे पर कई वार, जंगल में मिली लाश, मचा हड़कंप
X
By Sandeep Kumar

CG Crime News: महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। युवक का शव जंगल में मिला। आरोपी ने मृतक के चेहरे पर इतना वार किया कि पुलिस के लिए उसकी पहचान कर पाना चुनौतीपूर्ण बन गया है। पुलिस मौके पर पहुंची है और मृतक की पहचान की जा रही है।

जानिए पूरा मामला

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खट्टी के हिच्छा की है। जंगल में युवक की खून से सनी लाश मिली। ग्रामीण जब जंगल से गुजर रहे थे, इसी दौरान रास्ते में ही युवक की लाश पड़ी हुई थी। लाश के आसपास खून बिखरा हुआ था।

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक के गले और चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई। आरोपियों ने मृतक की पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर कई वार किया, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह बिगड़ चुका है।

फिलहाल पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की हत्या इतनी बेरहमी से क्यों की गई? और इसके पीछे के कारण क्या थे? इसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।

वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जिले में कानून व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे है। महासमुंद पुलिस ने घटना को लेकर कहा है कि मामले में पुलिस शव की पहचान में जुटी है। मृतक की शिनाख्ती के बाद जल्द ही आरोपियों की भी तलाश कर ली जाएगी।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story