Begin typing your search above and press return to search.

CG Crime News: 11.65 लाख की ठगी: 5 आरोपी गिरफ्तार, नाईका कंपनी की फ्रेंचाईजी देने के नाम पर लगाए थे चूना

Thagi Ke 5 Aropi Girftar: जगदलपुर: रेंज साइबर थाना बस्तर एवं साइबर सेल जगदलपुर की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नाईका कंपनी की फ्रेंचाईजी देने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर गिरोह के 5 सदस्यों को बिहार से गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

CG Crime News: 11.65 लाख की ठगी: 5 आरोपी गिरफ्तार, नाईका कंपनी की फ्रेंचाईजी देने के नाम पर लगाए थे चूना
X

CG Crime News

By Chitrsen Sahu

Thagi Ke 5 Aropi Girftar: जगदलपुर: रेंज साइबर थाना बस्तर एवं साइबर सेल जगदलपुर की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नाईका कंपनी की फ्रेंचाईजी देने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर गिरोह के 5 सदस्यों को बिहार से गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

11.65 लाख की हुई थी ठगी

दरअसल, जगदलपुर के रहने वाले पीड़ित देवांश कुमार बजाज ने रेंज साइबर थाना बस्तर में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि नाईका कंपनी की फ्रेंचाईजी जगदलपुर में देने के नाम पर उससे 11 लाख 65 हजार 500 रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपियों ने उसे अपनी जाल में फसांने के लिए नाईका की फर्जी वेबसाइट का सहारा लिया।

रुपए देने के बाद भी नहीं मिली फ्रेंचाईजी

इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे फर्जी नाईका कंपनी के दस्तावेज भी भेजे। पीड़ित ने भी आरोपियों के झांसे में आकर प्रोसेसिंग, रजिस्ट्रेशन और अन्य फीस के नाम पर उससे अलग-्अलग खातों में 11 लाख 65 हजार 500 रुपए ट्रांसफर करा लिए गए। फीस देने के बाद भी जब नाईका कंपनी की फ्रेंचाईजी नहीं दी गई तो पीड़ित को अपने साथ हुए ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने इसकी शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई।

टीम ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ही इस मामले की जांच शुरु की गई और आरोपियों को चिन्हित किया गया। पहले इस मामले में टीम ने एक आरोपी को बिहार की राजधानी पटना के खाजेकला से गिरफ्तार किया था। इसके बाद टीम ने एक बार फिर झारखंड के झांसी और बिहार के पटना में दबिश देते हुए 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 9 मोबाइल, 24 पासबुक, आधार कार्ड 8 , पेनकार्ड 4 , एटीम कार्ड 3 और डेबिट कार्ड 4 बरामद किया गया।

आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में ठगी का मामला दर्ज

बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में लाखों की ठगी का मामला दर्ज है। आरोपियों की ओर से देश के अलग अलग राज्यों में मकान किराए पर लेकर मनरेगा में काम दिलाने के नाम पर खातों को खोलकर उनका उपयोग साइबर ठगी के मामलों में किया जाता था। इसी तरह आरोपियों ने कांकेर जिले में मकान किराए पर लेकर मनरेगा में काम के नाम पर खाता खुलवाया गया और उसका उपयोग साइबर ठगी के लिए किया गया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story