CG Crime News: मर्डर मिस्ट्री, प्रेमी निकला कातिल: शादी के लिए दबाव डाली तो दो दोस्तों के साथ मिलकर गर्ल फ्रेंड की कर दी हत्या...
CG Crime News: प्रेमिका ने शादी के लिए जब अपने प्रेमी पर दबाव बनाना शुरू की तब प्रेमी ने रास्ते से हटाने के लिए भयावह घटना को अंजाम दे दिया।

CG Crime News: कांकेर। प्रेमिका ने शादी के लिए जब अपने प्रेमी पर दबाव बनाना शुरू की तब प्रेमी ने रास्ते से हटाने के लिए भयावह घटना को अंजाम दे दिया। प्रेमिका को मिलने बुलाने से पहले दो दोस्तों को साजिश में शामिल कर लिया। प्रेमिका जब मिलने आई तब तीनों ने मिलकर हत्या कर दी और लाश को झाड़ियों में छिपाने के बाद घर लौट आए।
प्रेमिका जब अपने प्रेमी से मिलने आई तो प्रेमी के साथ दो और लोगों को देखी, सवाल करती इसके पहले ही प्रेमी ने बताया, उसके दोस्त हैं। कुछ देर बाद साथ आए दोस्त हिंसक हो गए। प्रेमी ने प्रेमिका का जोर से पैर पकड़ा लिया, वह कुछ समझ पाती और प्रतिकार करती इसके पहले ही साथ आए दो में से एक दोस्त ने उसके मुंह को जोर से दबाया और तीसरे साथी ने बेरहमी से गला घोंट दिया। सब-कुछ पलक झपकते हो गया। युवती ने तड़प-तड़प कर जान दे दी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों ने मिलकर युवती की लाश को झाड़ियों में छिपा दिया। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र के बड़े कापसी का है। घटना के दो महीने बाद युवती का मानव कंकाल मिला तब हत्या का सनसनीखेज खुलासा भी हुआ।
क्या है पूरा मामला
मृतका का नाम संगीता उसेंडी (22) है, बड़े कापसी की रहने वाली थी। हत्या में शामिल आरोपियों में बॉयफ्रेंड दिनेश दुग्गा (21), दोस्त समनदीप पन्ना (20) और एक नाबालिग है। तीनों साहडोंगरी गांव के रहने वाले हैं। दिनेश और संगीता के बीच बीते 2-3 साल से अफेयर चल रहा था। संगीता उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। दिनेश उससे शादी नहीं करना चाहता था। इस बात से वह परेशान होकर संगीता को रास्ते से हटाने की नियम से दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
ग्रामीणों को दिखा मानव कंकाल
22 जनवरी 2026 को पखांजूर थाना क्षेत्र के बड़े कापसी ग्राम के रनोबाई उसेंडी के खेत में मानव कंकाल मिला। ग्रामीणों ने पखांजूर थाना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम और कंकाल के साथ मिले कपड़ों के आधार पर इसकी पहचान बड़े कापसी निवासी संगीता उसेंडी के रूप में हुई। कंकाल की पहचान होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। युवती के परिजनों से पूछताछ और कॉल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस उसके बॉयफ्रेंड दिनेश दुग्गा तक पहुंची। पुलिस ने दिनेश दुग्गा को 25 जनवरी 2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दिनेश ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि दो दोस्त के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी।
