Begin typing your search above and press return to search.

CG Crime News: डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, महिला आरक्षक ने दर्ज कराई थाने में एफआईआर... जानिए

CG Crime News: छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया गया है। पीड़िता महिला आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG Crime News: डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, महिला आरक्षक ने दर्ज कराई थाने में एफआईआर... जानिए
X
By Sandeep Kumar

CG Crime News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। महिला आरक्षक ने डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत के बाद डौंडी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिप्टी कलेक्टर का नाम दिलीप उईके है।


पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके पिता रतन लाल उइके डौंडी ब्लाॅक के ग्राम अवारी के रहने वाले हैं। वर्तमान में बीजापुर जिले में पदस्थ है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि कुछ सालों पहले उनकी मुलाकात डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके से पढ़ाई के दौरान हुई थी।

जानिए पूरी कहानी

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 2017 में दिलीप उईके और पीड़िता आईटीआई में पढ़ाई कर रहे थे। इसी बीच दोनों की मुलाकात हुई और फिर बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और दोनों का ये रिश्ता प्यार में बदल गया। शादी का झांसा देकर दिलीप ने पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया।

2017 में पीड़िता पहली बार गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसे जबरदस्ती दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।

इसी बीच 2017 में महिला की पुलिस विभाग में नौकरी लग गई। इधर दिलीप भी दुर्ग के साइंस काॅलेज पढ़ने चला गया। इस बीच पीड़िता ने उसे पढ़ाई के लिए पैसे भी दिये।

आरोपी ने इसी तरह पीड़िता को अपने झांसे में लेकर फिर से शारीरिक संबंध बनाया।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 2024 में दिलीप ने एक मारूति कार खरीदी और पीड़िता को घुमाने के लिए अंडमान ले गया। यहां भी शारीरिक संबंध बनाया। बालोद वापस लौटने के एक माह बाद पीड़िता दूसरी बार गर्भवती हो गई। इस दौरान आरोपी बीजापुर में पदस्थ था। दिलीप ने पीड़िता को फोन किया और उसे बीजापुर बुलाया। फिर गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया।

इसके बाद 2025 में फिर से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और पीड़िता से कुछ रूपये की मांग भी किया। पीड़िता ने करीब 3.30 लाख दिलीप के खाते में ट्रांसफर किये। 2025 में ही महिला तीसरी बार गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद दिलीप ने फिर से दवा देकर गर्भपात करा दिया।

इधर, पीड़िता ने शादी की बात की तो वो मुकर गया और शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद दूरी भी बनाने लगा। इस बात से दुखी पीड़िता ने डौंडी थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बालोद एएसपी मोनिका ठाकुर ने मीडिया को बताया कि महिला के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक व्यक्ति जो कि शासकीय कर्मचारी है, उसने पीड़िता महिला के साथ पिछले 1 साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था। शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके डेढ़ साल तक बीजापुर के भोपालपटनम जनपद सीईओ के पद पर पदस्थ थे। इस दौरान वे काफी सुर्खियों में भी रहे हैं।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story