Begin typing your search above and press return to search.

CG Crime News: 8 लाख की ठगी: 800 रुपये का मुनाफा देकर ठग लिए आठ लाख रुपये! शेयर मार्केट में निवेश का दिया झाँसा

CG Crime News: उसलापुर में रहने वाले वन विभाग के कर्मचारी को शेयर मार्केट में निवेश पर मोटा मुनाफा का लालच देकर जालसाजों ने 8 लाख रुपये की ठगी कर ली.

CG Crime News: 8 लाख की ठगी: 800 रुपये का मुनाफा देकर ठग लिए आठ लाख रुपये! शेयर मार्केट में निवेश का दिया झाँसा
X
By Radhakishan Sharma

2 February 2026|बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर उसलापुर में रहने वाले वन विभाग के कर्मचारी को शेयर मार्केट में निवेश पर मोटा मुनाफा का लालच देकर जालसाजों ने पहले 800 रुपये का फायदा कराया। इसके बाद लालच में फंसकर जालसाज ने उनसे 8 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

उसलापुर के साईं आनंदम के पास रहने वाले आकाश जायसवाल(35) वन विभाग में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हैं। उनके मोबाइल पर टेलीग्राम के माध्यम से एक मैसेज आया था। शेयर मार्केट में निवेश करने पर मोटा मुनाफा मिलने की बात कही गई थी। मैसेज को देखकर लालच में आए वन कर्मी ने दो हजार रुपये का निवेश कर दिया। इसके दूसरे दिन ही उसे 800 रुपये का फायदा होना बताया गया। एक ही दिन में 800 रुपये का मुनाफा मिलने पर वे जालसाजों के झांसे में आ गए। जब उन्होंने ज्यादा रुपये निवेश किए तो रुपये फंस जाने की बात कही जाने लगी। इसे वापस निकालने की बात कहने पर जालसाज और रुपये मांगने लगे। जालसाजों की बातों में आकर उन्होंने अलग-अलग कर 8 लाख 83 हजार रुपये बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी उनके रुपये वापस नहीं मिले। तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। 9 दिनों तक उनसे लगातार रुपये लेने के बाद जालसाजों ने मैसेज करना बंद कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

लोन लेकर दिए जालसाजों को रुपये

पीड़ित ने बताया कि उनके मोबाइल पर 31 दिसंबर को पहली बार मैसेज आया था। इसके बाद वे लगातार रुपये मांगते रहे। मोटा मुनाफा मिलने के लालच में उन्होंने पहले तो अपनी जमा पूंजी गंवाई। इसके बाद उन्होंने लोन लेकर जालसाजों को रुपये दिए। वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ने लालच में आकर पहले तो अपनी जमा पूंजी गंवाई। इसके बाद उन्होंने मोटी रकम लोन पर ले ली। अब वे कर्ज में भी डूब गए हैं।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story