Begin typing your search above and press return to search.

CG Crime News: स्कूली छात्रा से रेप: स्कूल के बजाय ले गया जंगल और सातवीं की छात्रा के साथ वेन चालक ने किया दुष्कर्म....

CG Crime News: छात्रा को वेन से स्कूल पहुंचाने और स्कूल से घर छोड़ने वाला वेन चालक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और सड़क पर छात्रा को उतार कर भाग खड़ा हुआ

CG Crime News: स्कूली छात्रा से रेप: स्कूल के बजाय ले गया जंगल और सातवीं की छात्रा के साथ वेन चालक ने किया दुष्कर्म....
X
By Radhakishan Sharma

CG Crime News: सरगुजा। छात्रा को वेन से स्कूल पहुंचाने और स्कूल से घर छोड़ने वाला वेन चालक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और सड़क पर छात्रा को उतार कर भाग खड़ा हुआ। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने वेन चालक और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना अंबिकापुर की है। नाबालिग पीड़ित छात्रा एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है।

वेन चालक पीड़ित छात्रा को स्कूल पहुंचाने के बजाय उसे जंगल ले गया और रेप किया। वेन में चालक व पीड़िता के अलावा वेन चालक का एक और साथी था। जंगल में दुष्कर्म करने के बाद चालक ने पीड़िता को वेन में बैठाया और घर छोड़ने के बजाय बीच सड़क पर छोड़कर भाग निकला। पीड़ित छात्रा सड़क किनारे रोते खड़ी हुई थी, तभी एक टीचर की नजर उस पर पड़ी। शिक्षक ने पीड़ित छात्रा को घर पहुंचाया। छात्रा ने परिजनों को रोते हुए आपबीती सुनाई। पीड़िता की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता को लेकर सीधे थाने पहुंचे व घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी वेन चालक लव कुश कन्नौजिया के खिलाफ जुर्म दर्ज कर पतासाजी शुरू की। आरोपी वेन चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर पुलिस ने ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस की पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि पीड़ित छात्रा इंस्टाग्राम चलाती है। वेन चालक ने उसे फॉलो किया और बातचीत शुरू कर दी। बातचीत के दौरान ही वेन चालक ने पीड़िता को अपने झांसे में ले लिया। वेन चालक ने पीड़िता को यूनिफार्म के अलावा एक और कपड़ा साथ लेकर चलने कहा था। वेन चालक ने पीड़िता को झांसे में लिया और घुमाने के बहाने जंगल की ओर ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story