CG Bijapur Naxal News: नक्सलियों ने आत्मसमर्पित माओवादियों का अपहरण कर मार डाला, सात दिनों में पांच की ले ली जान

CG Bijapur Naxal News: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया है। माओवादियों ने दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों शव को सड़क पर फेंक कर नक्सली फरार हो गये। मृत लोगों में सरेंडर नक्सली भी शामिल है।
घर से अपहरण कर उतारा मौत के घाट
जानकारी के मुताबिक, घटना पामेड़ इलाके के सेंड्राबोर और यमपुरम गांव की है। शनिवार की रात बड़ी संख्या में नक्सली यमपुरम गांव पहुंचे थे। यहां घर के अंदर से दो ग्रामीणों को निकालकर अपने साथ ले गये। बताया जा रहा है कि मुखबिरी का शक जताकर दोनों की हत्या नक्सालियों ने की थी।
मृत लोगों का नाम वेको देवा और समैया था। दोनों आत्मसमर्पित माओवादी थे। घटना की जानकारी मिलते ही पामेड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है।
पिछले दिनों 3 की हत्या
बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन से माओवादी बौखलाए हुये है और अपना दबदबा बनाने के लिए लगातार निर्दोश ग्रामीणों की हत्या कर रहे है। इसी हफ्ते माओवादियों ने गंगालूर थाना क्षेत्र में 3 लोगों की हत्या की थी। माओवादियों ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली दिनेश मोडियम समेत परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतारा था। इनमें दो स्कूली छात्र भी थे।
मालूम हो कि बता दें कि सुरक्षाबलों ने अबतक के 425 से ज्यादा नक्लियों को मार गिराया है। इनमें कई बड़े नक्सली नेता भी शामिल है। वहीं, हजारों माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।
Tags
-
Home
-
Menu
